TRENDING TAGS :
Happy Diwali Wishes From Top Leaders: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राज्यपाल और सीएम योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
Happy Diwali Wishes From Top Leaders: आज देश भर में दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राज्यपाल और सीएम योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं: Photo- Social Media
Happy Diwali Wishes From Top Leaders: आज देश भर में दीपावली का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में रौनक है, लोग खरीदारी कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य बड़े नेताओं ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि "दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"
प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं-
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: Photo- Social Media
राज्यपाल ने भी दी शुभकामनाएं-
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी देश और प्रदेश वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और ढेरों सारी शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल: Photo- Social Media
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि "असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!" आगे उन्होंने लिखा है कि "प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे।"
सीएम योगी: Photo- Social Media
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी शुभकामनाएं-
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘मेरे और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आपको दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ये रोशनी का अनुपम उत्सव आपके जीवन में सुख, शान्ति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। समाज में प्रेम, भाईचारा, सौहार्द व सद्भाव रहे, हम सभी अन्याय, अज्ञानता और भेदभाव के प्रति लड़ते रहें और सुखद उम्मीदों का दिया जलता रहे, हमारी बस यही कामना है।'
मल्लिकार्जुन खड़गे: Photo- Social Media
सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं-
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक वीडियो जारी कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम धामी: Photo- Social Media
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी शुभकामनाएं-
वहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है-
बसपा सुप्रीमो मायावती: Photo- Social Media
कि "देश एवं दुनिया भर में रहने वाले समस्त भारतीय भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दीपावली पर्व के साथ-साथ भैयादूज की हार्दिक बधाई तथा लोगों की जिन्दगी खुश और खुशहाल हो इसकी सभी को ढेरों शुभकामनायें।"