Agni-4 Missile : भारत ने किया परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण

Agni-4 Missile : भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अग्नि - 4 का सफल परीक्षण किया है।

Rajnish Verma
Published on: 6 Sep 2024 4:18 PM GMT (Updated on: 6 Sep 2024 5:17 PM GMT)
Agni-4 Missile : भारत ने किया परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण
X

Agni-4 Missile : भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार (06 सितंबर, 2024) को अग्नि - 4 का सफल परीक्षण किया है। यह मध्यम दूरी तक मार करने वाली सबसे ताकतवर बैलिस्टिक मिसाइल है। यह सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी इसका परीक्षण किया जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने दो साल बाद अग्नि- 4 का सफल परीक्षण किया है। परीक्षण के समय सभी मानकों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। एक अधिकारी ने कहा कि यह एक रूटीन ट्रेनिंग लॉन्चिंग थी। ये अग्नि मिसाइल सीरीजी की चौथी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो सबसे खतरनाक है। हालांकि ये अपने स्तर की अन्य मिसाइलों की अपेक्षा हल्की है।

डीआरडी और बीडीएल ने बनाया

बता दें कि ये मिसाइल डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) और बीडीएल (भारत डायनेमिक्स लिमिटेड) ने संयुक्त प्रयास से बनाई है। इसकी लंबाई 66 फीट बताई जा रही है। इसका वजन 17 हजार किलोग्राम है। इसकी मारक क्षमता 3500 से 4000 किलोमीटर है। यही नहीं यह 900 किलोमीटर ऊंची सीधी उड़ान भरने में भी सक्षम है। यह मिसाइल दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का दम रखती है।

2011 में किया था पहला सफल परीक्षण

गौरतलब है कि भारत ने अग्नि-4 का पहला सफल परीक्षण 15 नवंबर 2011 में हुआ था, अब तक इसके कुल आठ परीक्षण हो चुके है। यह मिसाइल 3000 डिग्री सेल्सियस का तापमान सहन कर सकती है। इससे स्पष्ट है कि इस मिसाइल से अंतरिक्ष में हमला कर सकते हैं।

बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। इस मिसाइल की मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर है। यह नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story