×

Diwali 2022: भारत की इन शहरों में नहीं मनाई जाती दिवाली, जानें इसकी बड़ी वजह

Diwali 2022: भारत एक ऐसा देश है जहां कई प्रकार के त्योहार को सेलिब्रेट किया जाता है। दिवाली भी भारत में पूरे धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल भी 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 29 Sep 2022 12:47 PM GMT
Diwali
X

Diwali 2022 (Image: Social Media)

Diwali 2022: भारत एक ऐसा देश है जहां कई प्रकार के त्योहार को सेलिब्रेट किया जाता है। दिवाली भी भारत में पूरे धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल भी 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां दिवाली नहीं मनाई जाती है? तो आइए जानते हैं विस्तार से:

दरअसल भारत के दक्षिणी राज्य केरल में दिवाली नहीं मनाई जाती है। बेहद कम लोग ही इस बात को जानते होंगे कि केरल में दिवाली नहीं मनाई जाती है। यहां के लोग ना मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और ना ही पटाखे जलाते हैं। यहां तक कि यहां लोग दीये भी नहीं जलाते हैं। दरअसल केरल के लोग दिवाली के अलावा सभी त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। बता दे केरल में दिवाली न मनाने की कई वजहें हैं। दरअसल केरल में दिवाली ना मनाने की सबसे बड़ा कारण ये हैं कि केरल में राक्षस महाबली राज करता था और यहां पर उसकी ही पूजा की जाती है। हम सभी जानते है कि दीवाली मनाने का कारण है रावण पर राम का विजय। ऐसे में यहां के लोग एक राक्षस के हारने को केरल के लोग सेलिब्रेट नहीं करते हैं।

इसलिए ऐसे में लोग यहां पर राक्षस की हार पर पूजा नहीं करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि केरल में दिवाली न मनाने की दूसरी वजह ये है कि यहां हिन्दू धर्म के लोग बहुत कम हैं। यही कारण है कि इस वजह से इस राज्य में दिवाली पर धूम-धाम नहीं होती। वहीं एक और कारण है कि अक्टूबर महीने में केरल में बरसात बहुत होती हैं ऐसे मे पटाखे और दिये भी नहीं जला सकते हैं। वहीं केरल में सिर्फ कोच्चि में ही दीवाली मनाई जाती है। दरअसल केरल के अलावा तमिलनाडु में भी दिवाली नहीं मनाई जाती हैं। तमिलनाडु में लोग इस समय नरक चतुर्दशी मनाते हुए नजर आते हैं। बता दे भारत के बाकी राज्यों में दिवाली को बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story