×

Indian Air Force Day 2022: भारतीय वायुसेना में महिलाओं का जलवा, अब चिनूक के ब्रेक संभालेंगी ये महिला स्क्वाड्रन लीडर

Indian Air Force Day 2022: भारतीय वायुसेना में महिला पायलट अपनी शक्ति और हिम्मत के दम पर देश का नाम गर्व से रोशन कर रही हैं। इस दौरान इंडियन एयरफोर्स में 1300 महिला अधिकारी ग्राउंड और एयर ड्यूटी कर रही है।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Oct 2022 4:29 AM GMT
Indian Air Force Day 2022: भारतीय वायुसेना में महिलाओं का जलवा, अब चिनूक के ब्रेक संभालेंगी ये महिला स्क्वाड्रन लीडर
X

Indian Air Force Day 2022: भारत देश की नारी शक्ति लगभग हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है। चाहे वो भारत की अर्थव्यवस्था संभालने को लेकर हो या फिर दुश्मनों के छक्के ही क्यों न उड़ाने हो। ऐसे में वायुसेना में अब देश की महिलाओं का भी जज्बा कायम है। भारतीय वायुसेना में महिला पायलट अपनी शक्ति और हिम्मत के दम पर देश का नाम गर्व से रोशन कर रही हैं। इस दौरान इंडियन एयरफोर्स में 1300 महिला अधिकारी ग्राउंड और एयर ड्यूटी कर रही है। जबकि महिला पायलट अरुणाचल प्रदेश-असम के पूर्वी सेक्टर में फाइटर एयरक्राफ्ट और चॉपर्स उड़ा कर अपना जलवा बिखेर रही हैं।

भारतीय वायुसेना में शामिल हुई महिलाओं ने भारत देश के लिए कई बड़े और असंभव मिशन को भी कामयाब करके दिखाया है। ऐसे में अब चिनूक हेलीकॉप्टर की कमान संभालने वाली दो महिला अधिकारियों का नाम सबसे ज्यादा चर्चित है। जिसमें स्क्वाड्रन लीडर पारुल भारद्वाज और स्वाति राठौर हैं। वायुसेना की ये दोनों जंबाज महिलाओं का ट्रांसफर चंडीगढ़ और असम के मोहनबाड़ी स्थित CH-47F चिनूक यूनिट्स में किया गया है।

सेना में इन दोनों जाबांज महिला पायलटों को भारत चीन सीमा पर उड़ान भरने का शानदार मौका मिलेगा। आपको बता दें, कि ऐसा पहली बार होगा, जब भारतीय वायुसेना से महाशक्तिशाली चिनूक हेलीकॉप्टर में दो महिला पायलट दिखाई देंगी।

चिनूक की जिम्मेदारी संभालने वाली ये दोनों महिला अधिकारी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के नजदीक भारतीय सैनिकों को मदद पहुंचाने का काम करेंगी। स्क्वाड्रन लीडर सीमा के पास चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से सैनिकों की मदद करने का जिम्मा उठाएंगी। तो चलिए जानते हैं भारतीय वायुसेना की जाबांज महिला पायलटों पारूल भारद्वाज और स्वाति राठौर के बारे में।

स्क्वाड्रन लीडर पारुल भारद्वाज
Squadron Leader Parul Bhardwaj

भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर पारुल भारद्वाज पंजाब के मुकेरियन की रहने वाली हैं। पारूल अभी तक कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वहीं सन् 2019 में भारतीय वायुसेना के एक कार्यक्रम के तहत एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने के बाद पारुल भारद्वाज भारत की पहली ऑल वुमन क्रू में शामिल हो गईं।

बता दें, पारुल भारद्वाज के साथ भारतीय वायुसेना में तीन महिला अधिकारी और शामिल थीं, जिन्होंने गुजरात में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई थी।

स्क्वाड्रन लीडर स्वाति राठौर
Squadron Leader Swati Rathore

भारतीय वायुसेना की महिला पायलट स्वाति राठौर 2015 में भर्ती हुई थी। स्वाति राजस्थान के अजमेर से हैं। स्वाति राठौर के ससुर जोकि रिटायर्ड सूबेदार मेजर शिव कुमार सिंह हैं। स्वाति की ससुराल मैनपुरी में हैं।

स्वाति राठौर ने सन् 2021 गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। स्वाति राठौर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला हेलिकॉप्टर पायलट थीं। साल 2012 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एयर कैडेट एक्सचेंज प्रोग्राम सिंगापुर में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद फिर साल 2018 में केरल में आई बाढ़ के राहत बचाव कार्य ऑपरेशन करुणा के तहत शामिल होकर स्वाति ने करीबन सैकड़ों लोगों को एयरलिफ्ट करते हुए सहायता दी थी।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story