×

ये है इंडियन Tik Tok : बनकर आया सुनामी, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

इस भारतीय ऐप की तारीफ में तो कई दिगज्जों ने ऐसे तारीफ के पुल बांधे कि मात्र 48 घंटों में इस ऐप के 5 लाख से अधिक डाउनलोड हो गए, खुद आनंद महिंद्रा और केंद्र सरकार के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल ने इस ऐप की तारीफ की है।

SK Gautam
Published on: 30 Jun 2020 12:39 PM GMT
ये है इंडियन Tik Tok : बनकर आया सुनामी, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
X

आशुतोष त्रिपाठी

लखनऊ: भारत सरकार ने Tik Tok जैसे करीब 59 ऐप पर रोक लगा दी है, जिसके बाद से ही देश भर में मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, कोई इसे सरकार का सराहनीय कदम बता रहा है तो कोई इसे सरकार की नाकामी। लेकिन जो भी हो चीनी ऐप Tik Tok के बैन ने एक भारतीय ऐप की पूरी किस्मत ही बदल दी।

इस भारतीय ऐप का नाम है चिंगारी (chingari), बैन के बाद से ही लोगों ने Tik Tok का ऑप्शन खोजना शुरू कर दिया, और तलाश ख़त्म हुई आकर इस ऐप पर। इस भारतीय ऐप की तारीफ में तो कई दिगज्जों ने ऐसे तारीफ के पुल बांधे कि मात्र 48 घंटों में इस ऐप के 5 लाख से अधिक डाउनलोड हो गए, खुद आनंद महिंद्रा और केंद्र सरकार के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल ने इस ऐप की तारीफ की है।

दिग्गजों ने कहा ये है भारत का Tik Tok

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बाकायदा ट्वीट करके चिंगारी ऐप की तारीफ की है साथ ही लिखा है कि मैंने कभी भी Tik Tok यूज नहीं किया लेकिन अभी अभी चिंगारी ऐप डाउनलोड किया है।

खुद केंद्र सरकार के इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल ने भी ट्वीट करके इस ऐप की तारीफ में करते हुए कहा मैं कभी टिकटॉक से नहीं जुड़ा, लेकिन चिंगारी को डाउनलोड किया है।

ये भी देखें: TIK TOK बैन होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार, सेलेब्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

इसका कन्टेंट बिल्कुल उसी तरह का मजेदार है, लेकिन यह हमारा मजेदार प्लेटफॉर्म है, इन्होने इस ऐप को भारत का Tik Tok बताया है। जिसके बाद ये ऐप रातों-रात आग की तरह फैली और 48 घंटे के अंदर करीब 5 लाख डाउनलोड हो गयी।

क्या है विशेषता

इस ऐप की शुरुआत बेंगलुरु में सुमित घोस और विश्वात्मा नायक द्वारा स्थापित स्टार्टअप ने की है। इस ऐप को अब तक करीब 25 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है और हिंदी-अंग्रेजी सहित कुल 9 भाषाओं में इसका इंटरफेस है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story