×

Agni Prime Ballistic Missile: अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, जानें क्या है खास

Agni Prime Ballistic Missile : भारत ने ओडिशा तट से 'अग्नि प्राइम मिसाइल' का सफल परीक्षण किया है।

aman
Written By aman
Published on: 21 Oct 2022 9:23 AM GMT (Updated on: 21 Oct 2022 9:43 AM GMT)
indian army agni prime new generation ballistic missile successfully test fired in odisha
X

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Agni Prime Ballistic Missile : भारत ने ओडिशा तट से 'अग्नि प्राइम मिसाइल' का सफल परीक्षण किया है। भारत ने शुक्रवार (21 अक्टूबर 2022) को नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम (Agni Prime Ballistic Missile) का ओडिशा के तट पर परीक्षण किया। सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

बता दें, अग्नि प्राइम दो चरणों वाली Two Stage Canisterised Solid Propellant बैलिस्टिक मिसाइल है। इसमें दोहरी नेविगेशन और मार्गदर्शन प्रणाली है। इससे पहले दिसंबर 2021 में, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने भी ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि प्राइम का परीक्षण किया था।

दिसंबर 2021 में परीक्षण के वक़्त DRDO ने बताया था कि, यह अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों का एडवांस्ड वर्जन है। अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता करीब 1000 से 2000 किलोमीटर है। इन मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

इस संबंध में DRDO के अधिकारियों ने बताया कि, परीक्षण के दौरान 'अग्नि प्राइम' में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। यह उच्च स्तरीय सटीकता के साथ मिशन के सभी लक्ष्यों को पूरा करने वाला मिसाइल है। अग्नि प्राइम अल्ट्रा मॉर्डन टेक्निक से लैस होने की वजह से बहुत कम वजन वाली मिसाइल है।

जानें अग्नि सीरीज की मिसाइल तथा इनकी क्या है रेंज?

अग्नि-1: अग्नि-1 में एसएलवी-3 बूस्टर (SLV-3 Booster) का इस्तेमाल किया गया है। अग्नि- 1 की मारक क्षमता 700 किलोमीटर है। इसमें तरल ईंधन भरा जाता है। इसका पहला परीक्षण 28 मार्च 2010 में हुआ था। यह मिसाइल अपने साथ परमाणु सामग्री भी ले जाने में सक्षम है।

अग्नि 2: परमाणु क्षमता वाली अग्नि 2 मिसाइल की रेंज करीब 3000 किलोमीटर है। यह अपने साथ 1000 किलो सामग्री ले जाने में सक्षम है।

अग्नि 3: अग्नि 3 (Agni 3) की मारक क्षमता तकरीबन 3000 किलोमीटर है। इसे 4000 किलोमीटर तक भी बढ़ाया जा सकता है। इस मिसाइल से 600 से 1800 किलो वजन तक परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम है।

अग्नि 4: अग्नि 4 मिसाइल 4000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखता है। इस मिसाइल की जद में लगभग पूरा पाकिस्तान और दूसरी तरफ आधा चीन आ सकता है। यह भी परमाणु क्षमता वाली मिसाइल है।

अग्नि 5: अग्नि 5 मिसाइल का पहला परीक्षण DRDO ने अप्रैल 2012 में किया था। इस मिसाइल के साथ ही भारतीय सेनाएं पूरे चीन को निशाना बना सकने में सक्षम हो गई थीं। इसकी रेंज करीब 5500 किलोमीटर है। इसे भविष्य में बढ़ाकर 7000 किलोमीटर तक किया जा सकता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story