×

Indian Army Video: देखें कैसे सेना ने कुछ ही घंटों में बनाया टूटा पुल, अमरनाथ यात्री बोले जय हिंद

Indian Army Video: श्रीनगर में भूस्खलन के कारण दो पुल बह गए जिससे अमरनाथ यात्रा पर काफी प्रभाव पड़ने लगा। इसके बाद भारतीय सेना ने इस पुल का रिकॉर्ड समय में दोबारा से निर्माण कर दिया है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 3 July 2022 3:17 AM GMT
X

Indian Army Video (Image Credit : Social Media)

Amarnaath Yatra 2022 : श्रीनगर (Srinagar) में बालटाल मार्ग (Baltal Marg) पर भूस्खलन के कारण दो पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह गए। पुल बहने के कारण अमरनाथ यात्रा (Amarnaath Yatra) में बाधा उत्पन्न होने लगा। इसके बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने कमान संभालते हुए गुरुवार और शुक्रवार की रात में बालटाल मार्ग पर दोनों पुल को फिर बना दिया और अमरनाथ यात्रा को सुचारु रुप से फिर से चालू कर दिया गया।

नालों में आ गया था बाढ़

कुछ दिन पहले तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण काली माता के करीब स्थित नालों में बाढ़ आ गई थी। जिसके कारण बालटाल मार्ग पर भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई इसी कारण से अमरनाथ यात्रा यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद भारतीय सेना ने इस पुल के दोबारा निर्माण का काम शुरू किया। बता दें इस बार कड़ी सुरक्षा के साथ 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई है जहां नागरिक प्रशासन के साथ-साथ भारतीय सेना इस यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करवा रही है। पुल टूटने के बाद भारतीय सेना की चिनार कोर ने भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए दोनों पुलों को बड़े ही कम वक्त में दोबारा से बना दिया।

रिकॉर्ड वक्त में दोबारा बना पुल

इस पुल के दोबारा निर्माण के लिए भारतीय सेना के चिनार कोर के जवानों ने खच्चरों तथा हेलीकॉप्टर की मदद से सभी जरूरी सामानों की ढुलाई की और पुल बनाने के लिए सभी संसाधनों को जुटाया। गुरुवार और शुक्रवार को पूरी रात काम करते हुए भारतीय सेना के इंजीनियरिंग मैनेजमेंट के सैनिकों ने घना अंधेरा और खराब मौसम के बावजूद भी रिकॉर्ड वक्त में पुल को दोबारा तैयार कर दिया। जिसके बाद अमरनाथ यात्रा एक बार फिर सुचारू रूप से संचालित होने लगी है। भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे पुल निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story