×

Indian Army Day 2023: सेना दिवस, बहादुर सेना और पहले सैन्य प्रमुख को याद करने का दिन

Army Day: देश के पहले सेना प्रमुख फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा के सम्मान में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 15 Jan 2023 1:41 AM GMT
Army Day, a day to remember the brave army and the first army chief
X

सेना दिवस, बहादुर सेना और पहले सैन्य प्रमुख को याद करने का दिन: Photo- Social Media

Indian Army Day 2023: देश के पहले सेना प्रमुख फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा के सम्मान में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन भी है जो हमें उन बहादुर योद्धाओं को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है जिन्होंने दुश्मनों के खिलाफ देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

पहले सेना प्रमुख

तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश सेना प्रमुख जनरल फ्रांसिस बुचर का स्थान लिया था और 1949 में इसी दिन देश के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। 1947 में स्वतंत्रता मिलने के बावजूद 15 जनवरी 1949 तक भारत में कोई भारतीय सेना प्रमुख नहीं था। इसलिए यह दिन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सेना दिवस परेड

फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा को सम्मानित करने के लिए सेना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन दिन का मुख्य आकर्षण सेना दिवस परेड होता है। सेना दिवस की मुख्य परेड दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित की जाती है। लेकिन इस बार पहली मर्तबा सेना दिवस मुख्य परेड बंगलुरू में अयोजित की जा रही है। यह पहली बार है कि इस तरह का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के बाहर हो रहा है। इस कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी शामिल होंगे।

सेना पदक और वीरता पुरस्कार

इस दिन सेना पदक और वीरता पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं। एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि परम वीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित व्यक्ति भी हर साल आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भाग लेते हैं। परेड में दिखाई जाने वाली अन्य चीजों में सैन्य हार्डवेयर, कई दल और लड़ाकू प्रदर्शन शामिल हैं।

भारतीय सेना : 5 रोचक तथ्य

- चोल राजवंश ने सर्वप्रथम नौसेना की स्थापना की थी। दक्षिण भारत का चोल राजवंश 9वीं शताब्दी ईस्वी से नौसैनिक शक्ति रखने वाला भारतीय उपमहाद्वीप के पहला साम्राज्य था।

- टीपू सुल्तान की कमान वाली मैसूर सेना ने लोहे के आवरण वाले रॉकेट विकसित किए थे, जिन्हें ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ सफलतापूर्वक तैनात किया गया था।

- भारत में अब तक दो फील्ड मार्शल हो चुके हैं यूं तो जनरल का पद भारत में सेना के प्रमुख को दर्शाता है, जबकि फील्ड मार्शल एक विशेष 'फाइव-स्टार' रैंक है जिसे केवल सैम मानेकशॉ और बाद में केएम करिअप्पा को प्रदान किया गया।

- कैप्टन तानिया शेरगिल 2020 के सेना दिवस समारोह में परेड एडजुटेंट बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

- भारत, संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के लिए एक प्रमुख सैन्य-योगदान करने वाला देश है। भारत ने 71 मिशनों में से 49 में भाग लिया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story