×

वेस्टर्न कल्चर है मुरीद, ओबामा ने भी माना सिक्का, यहां है चाभी

भारत के लोगों के साथ - साथ विदेशों की कई मशहूर हस्तियों ने भारतीय संस्कृति को अपनाया है। आपको बता दें कि इन मशहूर हस्तियों में नाम है केली विलियम्स, सत्स्वरुप दसा गोस्वामी, सत्यानंद स्टोक्स, जूलिया रॉबर्ट्स, कृष्ण दास, रेनी लिन जैसे कई नाम है।

Newstrack
Published on: 18 Nov 2020 9:48 AM GMT
वेस्टर्न कल्चर है मुरीद, ओबामा ने भी माना सिक्का, यहां है चाभी
X
वेस्टर्न कल्चर है मुरीद, ओबामा ने भी माना सिक्का, यहां है चाभी photos (social media)

लखनऊ : भारतीय संस्कृति भारत के साथ - साथ विश्व में भी अपना परचम लहरा रही है। इस संस्कृति को विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी माना गया है। आपको बता दें कि चाहे विज्ञान हो, राजनीती हो या फिर जीने की कला हो भारतीय संस्कृति का हर क्षेत्र में विशेष स्थान रहा है। इस संस्कृति ने आदिकाल से ही अपना अस्तित्व को बनाए रखा है। इसके साथ इस संस्कृति ने केवल भारत के लोगों को ही नहीं बल्कि विश्व के लोगों को भी अपना मुरीद बनाया है।

विदेशों की कई मशहूर हस्तियों ने अपनाया भारतीय संस्कृति

भारत के लोगों के साथ - साथ विदेशों की कई मशहूर हस्तियों ने भारतीय संस्कृति को अपनाया है। आपको बता दें कि इन मशहूर हस्तियों में नाम है केली विलियम्स, सत्स्वरुप दसा गोस्वामी, सत्यानंद स्टोक्स, जूलिया रॉबर्ट्स, कृष्ण दास, रेनी लिन जैसे कई नाम है जिन्होंने भारतीय संस्कृति को अपनाया और काफी लोगों अपने काम से प्रभावित भी किया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी भारतीय संस्कृति से काफी पुराना नाता है। आपको बता दें कि बराक ओबामा का बचपन भले ही इंडोनेशिया में हुआ हो लेकिन उनके जीवन के कई तार भारत की सभ्यता से जुड़े हैं। बराक ओबामा ने अपनी किताब 'ए प्रॉमिस्ड लैंड ' में भारत के प्रति आकर्षण को बताया है। इसके साथ उन्होंने रामायण और महाभारत के महाकाव्य से अपना परिचय दिया है। ओबामा ने इस आकर्षण का श्रेय अब्राहम लिंकन, मार्टिन लूथर और नेल्सन मंडेला को दिया है।

ये भी पढ़ें:RBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ग्राहकों को तगड़ा झटका, इस बैंक से पैसे निकालने पर रोक

स्टीव जॉब्स ने की नीम करोरी बाबा के दर्शन

दुनिया के जाने माने बिजनेस मैन का भी भारतीय संस्कृति के प्रति रुझान देखने को मिला है। आपको बता दें कि एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग कैंची धाम की यात्रा की थी। आपको बता दें कि दुनिया के प्रसिद्ध बिजनेस मैन नीम करोरी बाबा के दर्शन करने भारत आए थे। स्टीव जॉब्स ने इस बात का जिक्र अपनी किताब में किया था। उन्होंने इस किताब में लिखा भारत की यात्रा उन्होंने अपने गुरु की तलाश में की थी।

ये भी पढ़ें:69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: शिक्षामित्रों को SC से झटका, बढ़े हुए कट ऑफ को कोर्ट ने सही ठहराया

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story