×

इमरान की बेइज्जती: खुल गई इनकी पोल, रच रहा था कश्मीर के खिलाफ ये साजिश

पाकिस्तान ये दावा करता रहा है कि भारत कश्मीर में जहां पर मुस्लिमों की संख्या ज्यादा है, वहां पर हिंदू गीत गा रहा है।

Shreya
Published on: 28 Aug 2023 7:51 AM GMT
इमरान की बेइज्जती: खुल गई इनकी पोल, रच रहा था कश्मीर के खिलाफ ये साजिश
X

नई दिल्ली: पाकिस्तान हर बार कश्मीर मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय मामला बनाने की कोशिश में लगा रहता है। वो हर बार इसी फिराक में होता है कि कैसे कश्मीर मुद्दे को इंटनेशनल मंच पर लेकर जाया जाए। लेकिन कश्मीर मुद्दे पर हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है। पाकिस्तान ये दावा करता रहा है कि भारत कश्मीर में जहां पर मुस्लिमों की संख्या ज्यादा है, वहां पर हिंदू गीत गा रहा है।

ये बात अमेरिकी सांसदों ने भारतीय राजनयिकों के प्रतिनिधिमंडल से कही है। अमेरिका में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी सांसद से मुलाकात की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रींगला ने किया। अब इस पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल 22 अक्टूबर को अपना जवाब देगा।

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा बैंक घोटाला: 10 करोड़ गायब, मामले से जुड़े लोगों को किया अरेस्ट

भारतीय दल ने रखा भारत पक्ष-

अमेरिकी सांसदों के सामने भारतीय दल ने भारत का पक्ष रखा है। दल ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि, निश्चित तौर पर कश्मीर में कानून व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए पैटल गन का इस्तेमाल किया गया। इस पैटल गन का इस्तेमाल बेहद मुश्किल हालात में किया जाता है। हालांकि इसका मकसद किसी के जान को नुकसान पहुंचाना नहीं है। इसका मकसद ही बिना किसी को नुकसान पहुंचाए कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना होता है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर के हालात पर भी बातों को स्पष्ट किया।

घाटी में संचार व्यवस्था हो रही सामान्य- दल

भारतीय दल ने बताया कि, कश्मीर में संचार व्यवस्था धीरे-धीर सामान्य हो रही है। दल ने कहा कि इसका मकसद आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि, भारत सरकार की सबसे बड़ी जीत ये रही है कि कश्मीर में हालात को सामान्य करने के लिए अब तक किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

कश्मीरी पंडितों ने रखा अपना पक्ष-

अमेरिकी सांसदों को समक्ष वहां पर कश्मीरी पंडितों का भी एक दल उपस्थित था। कश्मीरी पंडितों ने इस दौरान अमेरिकी सासंदों के बीच अपना पक्ष रखा। कश्मीरी पंडितों ने पाकिस्तान के, कश्मीर से स्थानीय युवाओं के गायब होने के दावों को खारिज किया है। साथ ही उन्होंने कश्मीर में मानवाधिकारों के मामले में भी चीजों को स्पष्ट किया।

यह भी पढ़ें: खाने पर 20 हजार जुर्माना! कुछ ऐसा ही हुआ एलयू के सेंट्रल मेस में छात्र के साथ

Shreya

Shreya

Next Story