×

जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा: विकिपीडिया पर देख भड़का भारत, उठाया ये कदम

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विकिपीडिया को बड़ा आदेश दिया है। विकिपीडिया से जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक का हटाने को कहा गया है।

Shivani
Published on: 2 Dec 2020 5:39 PM GMT
जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा: विकिपीडिया पर देख भड़का भारत, उठाया ये कदम
X

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर भारत का सबसे संवेदनशील क्षेत्र है, ऐसे में इस केंद्रीय शासित प्रदेश का गलत नक्शा विवाद को जन्म दे सकता है। विकिपीडिया (Wikipedia) पर जम्मू कश्मीर का ऐसा ही एक गलत नक्शा दिखाने वाला लिंक उपलब्ध है, जिसे संज्ञान में लेते हुए भारत सरकार ने तत्काल विकिपीडिया से हटाने आदेश जारी किये हैं।

विकिपीडिया पर जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा

दरअसल, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विकिपीडिया को जम्मू कश्मीर को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक़, विकिपीडिया से तत्काल जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक का हटाने को कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEIT) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A का हवाला देते हुए ऐसा आदेश जारी किया। विकिपीडिया को अपने मंच से उस लिंक को हटाने का कहा गया, जिसमें जम्मू और कश्मीर का गलत नक्शा दिखाया गया है।

Indian Govt orders Wikipedia to remove link showing wrong map of jammu kashmir जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा (photo Social media)

भारत सरकार ने विकिपीडिया को दिया नक्शा हटाने का आदेश

बता दें कि ये मामला एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट्स के जरिये उजागर किया था, जिस पर मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए जांच की तो मामला सही पाया गया। इस पर मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए भारत ने विकिपीडिया पर सख्ती दिखाई।

ये भी पढ़ें- WHO की विश्‍व मलेरिया रिपोर्ट 2020: भारत ने हासिल की जीत

ट्वीटर ने भी लेह को दिखाया था चीन का हिस्सा

वैसे ये पहली बार नहीं है जब भारत सरकार ने देश के गलत नक्शे को लेकर सख्ती दिखाई हो। इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि ट्विटर ने भी लेह को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (चीन) के एक क्षेत्र के तौर पर नक़्शे में दिखाया था, जिसपर भारत का कड़ा रुख देखने को मिला था। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने ट्विटर के सीईओ जैक डोरसे को इस त्रुटि को सुधारने के लिए पत्र लिखा था और गलत नक्शे पर आपत्ति जताई थी। बाद में ट्विटर ने संसदीय पैनल के सामने लिखित तौर पर माफी भी मांगी थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story