×

Chetak Helicopter Crash:1962 से भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहा चेतक हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक क्रू सदस्य की हुई मौत

Chetak Helicopter Crash: भारत देश में इन दिनों विमान हादसे की घटनाएं बड़ी तेजी से एक के बाद एक घटती जा रहीं हैं। केरल के कोच्चि में अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना के मुख्यालय INS गरुड़ के रनवे पर एक चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। एक ग्राउंड क्रू सदस्य की मौत हो गई।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 Nov 2023 10:02 AM GMT
Indian Navys Chetak helicopter, which has been serving in the Indian Army since 1962, crashed, one crew member died.
X

 भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त: Photo- Social Media

Chetak Helicopter Crash: भारत देश में इन दिनों विमान हादसे की घटनाएं बड़ी तेजी से एक के बाद एक घटती जा रहीं हैं। इसी क्रम में केरल के कोच्चि में शनिवार को अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना के मुख्यालय INS गरुड़ के रनवे पर एक चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में एक ग्राउंड क्रू सदस्य की जान चली गई।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जिसके लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

क्या है चेतक हेलीकॉप्टर की खूबी

चेतक हेलीकॉप्टर की खूबियों की बात करें तो चेतक हेलीकॉप्टर का वजन 2,200 किलोग्राम के करीब होता है। ये विमान 85 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने की क्षमता रखता है। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेतक भारतीय सेना में शामिल सबसे पुराना हेलीकॉप्टर है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने फ्रांस के साथ लाइसेंस अनुबंध के तहत निर्मित किया है।

ये एक 7 सीटर बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर है। इसका इस्तेमाल खोज, बचाव, हवाई सर्वेक्षण और सामान परिवहन में किया जाता है।इस हेलीकॉप्टर को 1962 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' का लाभ पांच साल और मिलेगा, एमपी के सिवनी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

LAM योगेंद्र सिंह की कोच्चि में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई मौत पर जताया शोक

नौसेना प्रवक्ता ने इस दुर्घटना में जान गवाने वाले ग्राउंड क्रू सदस्य को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, "LAM योगेंद्र सिंह ने कोच्चि में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी और इसके लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी मौत से आहत उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।"भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और नौसेना के सभी कर्मियों ने हेलीकॉप्टर क्रैश में जन गंवाने वाले नौसेनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दुर्घटना को लेकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

नौसेना ने दुर्घटना की जांच के दिए आदेश

कोच्चि में दुर्घटना ग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना के विमान से जुड़ी घटना पर भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सक्रिय अपने आधिकारिक हैंडल पर दुर्घटना को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ,'INS गरुड़, कोच्चि में रखरखाव जांच के दौरान आज एक चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप एक ग्राउंड क्रू की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।' नौसेना के हवाले से कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: CG Election 2023: पीएम मोदी आज फिर पहुंचे छत्तीसगढ़. राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

इसमें पहले भी आ चुकी हैं खामियां

भारतीय वायु सेना में काफी दशकों से शामिल चेतक विमान में इससे एहले भी उड़ान के दौरान खामियां पाई गई हैं।समय रहते उसे दुर्घटना घटने से पहले ही सुरक्षित लैंडिंग कर बचा लिया गया था। इसी वर्ष पिछले महीने अक्टूबर में प्रयागराज में वायुसेना के एक चेतक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। इसे आनन-फानन में होलागढ़ इलाके के खेत में उतारा गया था।

लैंडिग के बाद हेलीकॉप्टर का चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित था। जिसके उपरांत वायुसेना की इंजीनियरिंग यूनिट को हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खामी दूर करने के लिए बुलाना पड़ा था।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story