×

हमारी ताकत हुई और मजबूत, नौसेना में शामिल हुई पनडुब्बी INS 'करंज'

aman
By aman
Published on: 31 Jan 2018 5:17 AM GMT
हमारी ताकत हुई और मजबूत, नौसेना में शामिल हुई पनडुब्बी INS करंज
X
हमारी ताकत हुई और मजबूत, नौसेना में शामिल हुई पनडुब्बी INS 'करंज'

मुंबई: समुद्र में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस 'करंज' बुधवार (31 जनवरी) को लॉन्च किया गया। नौसेना प्रमुख सुनील लांबा की मौजूदगी में पनडुब्बी 'करंज' को समुद्र में उतारा गया। इसकी लॉन्चिंग मुंबई के मझगांव डॉक पर हुई। बता दें, कि आईएनएस करंज की खास बात है कि यह स्वदेशी पनडुब्बी है। इसे 'मेक इन इंडिया' के तहत तैयार किया गया है।

करंज में आधुनिक फीचर लगाए गए हैं। कहा जाता है यह दुश्मन पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। करंज की यही खूबी चीन और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा सकता है। साथ ही, करंज टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमले भी कर सकती है। युद्ध के हालात में करंज पनडुब्बी हर तरह की मुश्किलों से सुरक्षित और आसानी से दुश्मनों को चकमा देने में सक्षम है।

'करंज' में क्या?

इसके बारे में ये भी कहा जाता है, कि इसमें सतह पर पानी के अंदर से दुश्‍मन पर हमला करने की भी खासियत है। करंज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे किसी भी तरह की जंग में उतारा जा सकता है। यह पनडुब्बी हर तरह के वॉरफेयर जैसे- एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस आदि को इकट्ठा करने जैसे कामों को भी बखूबी अंजाम दे सकती है। बता दें, कि कंरज पनडुब्बी 67.5 मीटर लंबा, 12.3 मीटर ऊंचा, 1565 टन वजनी है।

'करंज' की खास बातें

'करंज' की खास बात यह है कि ये रडार की पकड़ में नहीं आ सकता है। जमीन पर हमला करने में भी सक्षम है। करंज पनडुब्बी में ऑक्सीजन बनाने की भी क्षमता है। यह नई तकनीक वाली पनडुब्बी है जो लंबे समय तक पानी में रह सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story