×

अरब सागर में हौथी-फिलिस्तीन ने किया जहाज पर ड्रोन हमला, सवार थे 9 भारतीय, इंडियन नेवी ने दिया जवाब

Indian Navy: एमवी जेनको पिकार्डी की ओर से मदद की कॉल बुधवार देर रात जारी की गई। इंडियन नेवी ने कहा कि एमवी जेनको पिकार्डी व्यापारी जहाज को बुधवार रात ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा। इसमें नौ भारतीय सहित 22 चालक दल सवार थे।

Viren Singh
Published on: 18 Jan 2024 9:06 AM GMT (Updated on: 18 Jan 2024 9:46 AM GMT)
Indian Navy
X

Indian Navy (सोशल मीडिया) 

Indian Navy: अरब सागर में यमन के पास फिर से यमन के हौथी विद्रोहियों के साथ फिलिस्तीन लोगों ने व्यापारिक समुद्र मार्ग बाधित कर एक माल वाहक जहाज पर ड्रोन से हमला कर दिया। इस हमले में जहाज के ऊपरी भाग में आग लग गई, जिसको बूझा लिया गया। राहत की बात इस हमले में कोई जानहानि नहीं हुई है। अब इस हमले का जबाव भारतीय नौसेना ने दिया है। भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम ने कथित तौर पर अदन की खाड़ी में एक जहाज पर ड्रोन हमले के संकट कॉल का जवाब दिया। जेन्को पिकार्डी नाम के इस जहाज पर मार्शल आइलैंड का फ्लैग लगा हुआ था। भारतीय नेवी ने बताया कि जहाज पर हमला मंगलवार रात करीब 11 बजकर 11 मिनट पर हुआ।

बुधवार देर रात हुआ एमवी जेनको पिकार्डी पर हमला

एमवी जेनको पिकार्डी की ओर से मदद की कॉल बुधवार देर रात जारी की गई। इंडियन नेवी ने कहा कि एमवी जेनको पिकार्डी व्यापारी जहाज को बुधवार रात ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा। इसमें नौ भारतीय सहित 22 चालक दल सवार थे। हमले की सूचना मिलते ही इंडियन नेवी ने आईएनएस विशाखापत्तनम को दुर्घटना स्थल रवाना किया। हमले का शिकार हुए जहाज का गहण निरीक्षण किया गया और उसको अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। इस हमले की जानकारी इंडियन नेवी ने गुरुवार को दी।

सवार थे 22 लोग सहित 9 भारतीय, कोई जनहानि नहीं

भारतीय नौ सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS विशाखापत्तनम को एंटीपाइरेसी ऑप्स मिशन के लिए गल्फोएडेन में तैनात किया गया। मार्शल आइलैंड के संकट कॉल का तेजी से जबाव दिया गया। यह हमला 17 जनवरी को करीब 23.11 बजे हुआ। 18 जनवरी को सहायता प्रदान करने के लिए कॉल आई और वॉरशिप INS विशाखापट्टनम को मदद के लिए रवाना किया। 22 चालक दल (09 भारतीय सहित) के साथ एमवी जेनको पिकार्डी में कोई हताहत नहीं हुआ और आग नियंत्रण में है।

निरीक्षण के बाद जहाज रवाना

भारतीय नौसेना के ईओडी (विस्फोटक आयुध निपटान) विशेषज्ञ एमवी जेनको पिकार्डी क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। नौसेना ने कहा, विशेषज्ञों ने गहन निरीक्षण के बाद क्षेत्र को आगे के पारगमन के लिए सुरक्षित बना दिया है। जहाज अगले बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।

अमेरिका जहाज पर यह दूसरा हमला

रिपोर्टों के अनुसार यमन स्थित हौथी विद्रोहियों ने इस सप्ताह लाल सागर क्षेत्र में अमेरिका द्वारा संचालित दूसरे जहाज पर हमला किया है। बीते नवंबर से लाल सागर में जहाजों पर हौथी विद्रोहियों के हमलों ने एशिया और यूरोप के बीच व्यापार को धीमा कर दिया है। गाजा में इजरायल और फिलिस्तीनी हमास लड़ाकों के बीच युद्ध बढ़ने से वैश्विक लीडर चिंतित हैं।

हमले पर हौथिस का बयान

उधर, हौथिस ने दावा किया है कि वे फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता से काम कर रहे हैं और समूह की स्थिति पर अमेरिकी और ब्रिटिश हमलों के जवाब में अमेरिकी जहाजों को निशाना बना रहे हैं और हमले की धमकी दे रहे हैं। हौथी आंदोलन ने बुधवार को कहा कि उसकी मिसाइलों ने अमेरिकी जेनको पिकार्डी बल्क कैरियर पर सीधा हमला किया।

अदन की खाड़ी से गुजर रहा था जहाज

शिपिंग ऑपरेटर जेनको ने हमले की पुष्टि की, और कहा कि उसका जहाज एक प्रक्षेप्य की चपेट में आ गया जब वह फॉस्फेट रॉक का माल लेकर अदन की खाड़ी से गुजर रहा था। जेनको ने कहा कि चालक दल को कोई चोट नहीं आई है और जहाज के गैंगवे को सीमित क्षति हुई है और वह क्षेत्र से बाहर जा रहा है। इस हमले की अमेरिकी नौ सेना की ओर से भी पुष्ट की गई है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story