×

समुद्र में गिरी मैक्सिको की महिला कैडेट को तलाश रही भारतीय नौसेना

aman
By aman
Published on: 12 Jun 2017 2:53 PM GMT
समुद्र में गिरी मैक्सिको की महिला कैडेट को तलाश रही भारतीय नौसेना
X
समुद्र में गिरी मैक्सिको की महिला कैडेट को तलाश रही भारतीय नौसेना

मुंबई: भारतीय नौसेना ने एक महिला कैडेट (सैन्य छात्रा) की खोज के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। सैन्य छात्रा मैक्सिको के समुद्री प्रशिक्षण जहाज एसटीएस कोओटेमोक से गिर गई थी। सोमवार (12 जून) को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब गोवा के दक्षिण में 560 समुद्री मील पर घटित हुई। जहाज मुंबई जा रहा था।

सूचना के अनुसार, महिला कैडेट जब पानी में गिरी, उस समय उसने कोई जीवन रक्षक यंत्र नहीं पहना था। सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने एक बोइंग पी-81 वायुयान को तैनात किया, जिसने रविवार की रात 9 से 11 बजे और सोमवार को दोबारा सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक सामरिक क्षेत्र का मुआयना किया।

भारतीय नौसेना जहाज तेग जो मॉरीशस के पोर्ट ल्यूस से होते हुए मुंबई के रास्ते पर था, अपने मार्ग से भटक गया है।हालांकि, आईएनएस मैसूर और उसके बोर्ड पर साथ चलने वाले दो हैलीकॉप्टर सोमवार दोपहर बाद जल यात्रा करने के लिए तैयार हैं। वे मंगलवार रात 8 बजे पहुंचकर तलाशी अभियान से जुड़ेंगे।

कहा गया है, कि मिस्र के बंदरगाह से अपनी समुद्री यात्रा शुरू करने एसटीएस कोओटेमोक को सिंगापुर प्रस्थान करने से पहले 21-26 जून तक मुंबई की यात्रा करनी थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story