TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Rafale Marine Deal: भारतीय नौसेना 26 राफेल समुद्री जेट फ्रांस से खरीदेने की करेगी डील ,30 मई को भारत में होगी बैठक

Rafale Marine Deal: भारतीय रक्षा मंत्रालय के बीच जल्द ही समकक्ष सौदे के लिए वार्ता की जाएगी। आइए जानते हैं इस विषय पर विस्तार से

Jyotsna Singh
Published on: 29 May 2024 8:18 AM GMT
Rafale Marine ( Social Media Photo)
X

Rafale Marine ( Social Media Photo) 

Rafale Marine Deal: भारतीय नौसेना को बहुत जल्द ही 26 राफेल समुद्री जेट विमान की सौगात मिलने वाली है। जिसकी डील को लेकर भारत और फ्रांस के बीच के भारत में एक बैठक आयोजित होने जा रही है। भारतीय नौसेना के लिए होने जा रही इस डील को लेकर इन जेट विमानों की खरीद फरोख्त के लिए फ्रांस की टीम और भारतीय रक्षा मंत्रालय के बीच जल्द ही समकक्ष सौदे के लिए वार्ता की जाएगी। आइए जानते हैं इस विषय पर विस्तार से

इसी सप्ताह में फाइनल हो सकती है डील

फ्रांस की टीम और भारतीय रक्षा मंत्रालय के बीच जेट विमानों के सौदे के लिए वार्ता इसी सप्ताह में संपन्न होने की उम्मीद की जा रही है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक भारत और फ्रांस के बीच ये अनुबंध वार्ता इस महीने की 30 तारीख को आयोजित की जा सकती है। जिसके लिए फ्रांस से एक उच्च स्तरीय टीम भारत आ रही है। भारत और फ्रांस के बीच लड़ाकू जेट विमानों की खरीद को लेकर यह सौदा 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


पिछल साल दिसंबर में ही भारत की निविदा पर फ्रांस ने भरी थी हामी

भारतीय सेना में अत्याधुनिक तकनीक से लैस जेट विमानों की संख्या की वृद्धि को लेकर एक साल पहले ही जरूरत महसूस की गई थी। जिसके लिए भारत ने फ्रांस को पिछल साल दिसंबर में अपनी इस डील को लेकर इक्छा प्रगट की थी। वहीं फ्रांस ने भी बिना देर किए ही राफेल समुद्री जेट के लिए भारत की निविदा पर अपना जवाब पेश कर दिया था।साझा हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनुबंध को लेकर भारत में संपन्न होने जा रही बैठक में फ्रांस की टीम में उनके रक्षा मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा डसॉल्ट एविएशन और थेल्स से जुड़े सदस्य भी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। साथ इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि चालू वित्त वर्ष में ही इस डील पर दोनों देश सहमति के साथ अपने हस्ताक्षर कर इसपर अंतिम मुहर लगाने का प्रयास करेंगें।


भारत की फ्रांस के साथ यह दूसरी सबसे बड़ी डील

भारत की फ्रांस के साथ लड़ाकू विमानों को लेकर यह दूसरी सबसे बड़ी डील होगी। बता दें कि इंडियन एयरफोर्स के लिए पहले ही फ्रांस से 36 राफेल खरीदे जा चुके हैं। इस डील के बाद भारत एयर और समुद्र में सुरक्षा बेड़े को और भी ज्यादा मजबूत करने में सक्षम साबित हो सकेगा। इस सौदे में 22 एकल सीट समुद्री जेट और 2 सीटों वाले 4 प्रशिक्षण जेट को शामिल किया जा सकता है। फ्रांस के राफेल समुद्री जेट के आने से भारतीय नौसेना के विमान वाहक INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य की शक्ति में और ज्यादा इज़ाफ़ा होगा।यह समुद्री जेट भारत में मिग-29 की जगह लेंगे। इन लड़ाकू जेट विमानों का इस्तेमाल नौसेना देश की रक्षा हेतु अभियानों के लिए करेगी।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story