×

दशहरे पर भारत को मिला संहारक, जानें राफेल और पाक के F-16 में कौन ताकतवर

दशहरे के मौके पर मंगलवार को भारत को राफेल लड़ाकू मिलने के बाद इंडियन एयरफोर्स की ताकत बढ़ जाएगी। राफेल दुनिया का सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन है। दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों और सेमी स्‍टील्‍थ तकनीक से लैस है।

Dharmendra kumar
Published on: 8 Oct 2019 1:05 PM GMT
दशहरे पर भारत को मिला संहारक, जानें राफेल और पाक के F-16 में कौन ताकतवर
X

नई दिल्ली: दशहरे के मौके पर मंगलवार को भारत को राफेल लड़ाकू मिलने के बाद इंडियन एयरफोर्स की ताकत बढ़ गई है। राफेल दुनिया का सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन है। दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों और सेमी स्‍टील्‍थ तकनीक से लैस है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विजयादशमी के दिन फ्रांस में शस्‍त्र पूजा कर थोड़ी देर में भारत के लिए पहला राफेल जेट रिसीव किया। रक्षा मंत्री राफेल जेट में उड़ान भी भरेंगे। भारत फ्रांस से कुल 36 राफेल विमान खरीद रहा है और इसे हरियाणा तथा पश्चिम बंगाल में तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…मोदी सरकार की तारीफ में RSS प्रमुख मोहन भागवत का मुस्लिमों पर बड़ा बयान

इराक और लीबिया में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करने वाले राफेल विमानों की सीधी टक्‍कर पाकिस्‍तान के अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों से होगी।

आइए जानतें हैं कि भारतीय राफेल और पाकिस्‍तानी एफ-16 लड़ाकू विमानों में कौन है ताकतवर...

भारतीय राफेल

-राफेल एक ऐसा लड़ाकू विमान है जिसे हर तरह के मिशन पर भेजा जा सकता है।

-यह एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी फ्यूल कपैसिटी 17 हजार किलोग्राम है।

-राफेल जेट हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है, इसलिए इसे मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें…विजयादशमी पर भारत को मिला राफेल, थोड़ी देर में उड़ाने भरेंगे राजनाथ

-इसमें स्काल्प मिसाइल है जो हवा से जमीन पर 600 किमी तक वार करने में सक्षम है।

-राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है, जबकि स्काल्प की रेंज 300 किलोमीटर है।

-विमान में फ्यूल क्षमता- 17,000 किलोग्राम है।

-यह ऐंटी शिप अटैक से लेकर परमाणु अटैक, क्लोज एयर सपॉर्ट और लेजर डायरेक्ट लॉन्ग रेंज मिसाइल अटैक में भी अव्वल है।

-यह 24,500 किलो तक का वजन ले जाने में सक्षम है और 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकता है।

-इसकी स्पीड 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है।

-मिटिऑर मिसाइलों से लैस राफेल विमान 120 किमी की दूरी से एफ-16 को मार गिरा सकता है।

यह भी पढ़ें…दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत हो गई कंगाल! 1600 करोड़ से ज्यादा का घाटा

पाकिस्‍तानी एफ-16

-पाकिस्‍तानी एफ-16 विमान 4220 किमी तक मार करने में सक्षम हैं जबकि राफेल 3700 किमी तक हमले कर सकता है।

-राफेल की स्‍पीड जहां 1912 किमी प्रतिघंटा है वहीं एफ-16 1470 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है।

-पहला एफ-16 विमान 1973 में बना था, वहीं राफेल 1986 में बना था। राफेल एफ-16 से एक पीढ़ी आगे का विमान है।

-एफ-16 में AIM-120C मिसाइलें लगी हैं जो हवा से हवा में 80 किमी तक मार करने में सक्षम हैं।

-पाकिस्तानी एफ-16 का वजन 9.2 टन है और यह सिर्फ 21.7 टन वजन लेकर उड़ने की क्षमता रखता है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story