×

मिट्टी को नमन कर PAK से वापस लौटी देश की बेटी उज्मा, सुषमा स्वराज ने किया स्वागत

पाकिस्तान में जबरन शादी का शिकार हुई भारतीय महिला उज्मा गुरुवार (25 मई) को भारत वापस लौट आई हैं। दो भारतीय अधिकारियों ने उज्मा को वाघा बॉर्डर से रिसीव किया।

sujeetkumar
Published on: 25 May 2017 6:10 AM GMT
मिट्टी को नमन कर PAK से वापस लौटी देश की बेटी उज्मा, सुषमा स्वराज ने किया स्वागत
X

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जबरन शादी का शिकार हुई भारतीय महिला उज्मा गुरुवार (25 मई) को भारत वापस लौट आई हैं। दो भारतीय अधिकारियों ने उज्मा को वाघा बॉर्डर से रिसीव किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उज्मा के भारत लौटने पर ट्वीट कर उनका स्वागत किया। सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, भारत की बेटी का स्वागत है, तुम्हारे साथ जो भी हुआ उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

बता दें कि इस्लामाबाद हाइकोर्ट ने पाकिस्तानी व्यक्ति पर जबरन शादी करने का आरोप लगाने वाली भारतीय नागरिक उज्मा को भारत लौटने की इजाजत दी जिसके बाद वह गुरुवार को स्वदेश लौटीं।

इस्लामाबाद कोर्ट के जज मोहसिन अख्तर कयानी ने उज्मा का मूल आव्रजन प्रपत्र वापिस लौटा दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देखकर आगे के कदम पर फैसला करेगा।

यह भी पढ़ें...भारतीय सेना के एक्शन से बौखलाया PAK, सियाचिन ग्लेशियर के पास उड़ाए लड़ाकू विमान

क्या है मामला?

उज्मा एक भारतीय महिला हैं। उन्होंने पिछले दिनों भारतीय उच्चायोग में शरण ली थी। उसने भारतीय अफसरों को बताया था कि कैसे एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ शादी करने के लिए बंदूक तानकर मजबूर किया। हिंसा एवं यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उज्मा का आरोप है कि ताहिर शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है। वो रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान आई थी।

यह भी पढ़ें...PAK यूनिवर्सिटी का अनोखा फरमान, हॉस्टल में लड़कियां बेड शेयर न करें, दो फीट की रखें दूरी

उज्मा ने इस्लामाबाद अदालत में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका दायर की है, उसने अपने पति पर प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान रिकॉर्ड कराया है। अदालत के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि महिला ने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह शादी के लिए नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान आई थी।





sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story