टेकऑफ होते ही लगे झटके, बेहोशी और जकड़न... इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo flight Emergency Landing: इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, इसके बाद महाराष्ट्र के नागपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 24 Aug 2024 7:59 AM GMT
Indigo flight Emergency Landing
X

Indigo flight Emergency Landing   (PHOTO: social media )

Indigo flight Emergency Landing: बेंगलुरु से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विमान की महाराष्ट्र के नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पता चला है कि यात्री को दौरे की बीमारी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु से पटना के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। विमान के टेकऑफ होते ही यात्री को तेज झटके लगने लगे, जिससे वह होश खोने लगा।

यात्री की तबीयत बिगड़ी

इस दौरान फ्लाइट स्टाफ ने उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन यात्री की तबीयत बिगड़ती गई। तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। यात्री को शरीर में जकड़न महसूस होने लगी। इसके बाद नागपुर हवाई अड्डे पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग होने के बाद बीमार पैसेंजर को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यात्री ने फ्लाइट के टेकऑफ होने के बाद तेज झटके लगने, होश खोने और शरीर में जकड़न होने की शिकायत की थी। फ्लाइट के स्टाफ ने यात्री को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मरीज दौरे की बीमारी से पीड़ित है। उसका अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में इलाज चल रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story