उद्योगपति रतन टाटा की तबियत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Ratan Tata : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 9 Oct 2024 3:00 PM GMT (Updated on: 9 Oct 2024 4:05 PM GMT)
Ratan Tata Death News
X

Ratan Tata Death News

Ratan Tata : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। वह 86 वर्ष के हैं। बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही रतन टाटा ने अपने स्वास्थ्य की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। वह उम्र संबंधी रूटीन जांच के लिए अस्पताल गए थे।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि इससे पहले सोमवार जब तबियत खराब को लेकर खबरें आईं थी, उसके बाद स्वयं रतन टाटा ने खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, रूटीन जांच के लिए अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा था कि वह अच्छे मूड में है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से गलत सूचना प्रसारित करने से बचने की सलाह भी दी थी।

जानिये रतन टाटा के बारे में

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को नवल और सूनू टाटा के घर में हुआ था। उनका पालन पोषण उनकी दादी नवाजबाई आर टाटा ने किया। उन्होंने कैथेड्रल और जॉन कॉनन से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह संयुक्त राज्य अमेरिका गए, जहां कॉर्नेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला और संरचनात्मक इंजीनियरिंग का अध्ययन किया।

- 1969 में ऑस्ट्रेलिया में टाटा समूह के स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में काम शुरू किया।

- 1970 में भारत लौट आए। इसके बाद साफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम किया।

- 1971 में नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रभारी निदेशक बने।

- 1974 में टाटा संस के बोर्ड में निदेशक बने।

- 1981 में टाटा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नियुक्त हुए।

- 1986 से 1989 तक एयर इंडिया के अध्यक्ष रहे।

- 25 मार्च, 1991 में टाटा संस के अध्यक्ष और टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में जेआरडी टाटा से पदभार ग्रहण किया।

- 1991 में उदारीकरण के दौर में टाटा समूह का पुनर्गठन शुरू किया।

- 2000 के बाद टाटा समूह ने रफ्तार पकड़ी और कई प्रमुख अधिग्रहण किए, जिसेमें - टेटली, कोरस, जगुआर लैंड रोवर, ब्रूनर मोंड, जनरल केमिकल इंडस्ट्रियल और देवू शामिल है।

- 2008 में टाटा नैनो को लॉन्च किया।

- 2008 में भारत सरकार ने देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

- रतन टाटा 2012 में करीब 50 साल बाद 28 दिसंबर को टाटा संस के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story