Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर इस शुभ मुर्हुत में बांधे राखी, जानें क्या है सही समय

Raksha Bandhan 2022: प्रत्येक साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन के त्योहार का भाई-बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है।

Vidushi Mishra
Published on: 7 Aug 2022 5:23 AM GMT
Raksha Bandhan
X

रक्षा बंधन (फोटो- सोशल मीडिया)

Raksha Bandhan 2022: भाई-बहनों के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन इस साल 2022 में 12 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं और भाई बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का वादा देते हैं। बहनों भाई के रोचना करती हैं मिठाई खिलाती है और इसी तरह प्यार से बंधे इस त्योहार की खुशियां मनाई जाती हैं।

राखी कब है?
When is Rakhi?

प्रत्येक साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन के त्योहार का भाई-बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है। राखी का धागा प्यार, स्नेह, देखभाल, सम्मान और आराधना का प्रतीक है जो भाई-बहन एक-दूसरे के लिए अपने दिल में रखते हैं।

रक्षा बंधन 2022 के लिए शुभ मुहूर्त
Shubh Muhurat for Raksha Bandhan 2022

राखी बांधने की रस्म के लिए

शुभ मुहूर्त 06:07 AM to 05:59 PM

राखी बांधने के समारोह की कुल अवधि 11 घंटे 52 मिनट

रक्षा बंधन 2022 के दौरान अपराह्न का समय 01:48 अपराह्न से 04:22 अपराह्न

अपराहन अवधि 2 घंटे 34 मिनट

राखी पूर्णिमा की शुरुआत- 11 अगस्त 2022 को सुबह 10:38 बजे

राखी पूर्णिमा का समापन- 12 अगस्त 2022 पूर्वाह्न 07:05 बजे

इस समय में न बांधे राखी

हिंदू धर्म की मान्यता है कि कोई भी शुभ कार्य सूर्यास्त के बाद नहीं किया जाता है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन भाइयों को राखी न तो भद्राकाल में बांधी जा सकती है और न ही रात में। रक्षा बंधन के अवसर पर भाइयों की कलाई पर शुभ राखी बांधने के लिए भद्रा के समय से बचना चाहिए। यह एक घातक समय माना जाता है जिसे किसी भी शुभ या पवित्र कार्य को करने से बचना चाहिए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story