×

Interim Budget 2024: लक्षद्वीप पर मोदी सरकार की खास नजर, वित्त मंत्री ने बजट में किया ये ऐलान...मालदीव को मिलेगा सबक !

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि, 'सरकार केंद्र लक्षद्वीप को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसके बुनियादी ढांचे में सुधार पर पूरा जोर देगी।

aman
Report aman
Published on: 1 Feb 2024 11:52 AM GMT (Updated on: 1 Feb 2024 12:11 PM GMT)
Interim Budget 2024
X

लक्षद्वीप में समुद्र किनारे पीएम मोदी (Social Media) 

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (1 फ़रवरी) को संसद में लक्षद्वीप को लेकर बड़ी घोषणा की। मालदीव (Maldives) से जारी तनाव के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2024 के अंतरिम बजट में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। बजट में लक्षद्वीप के बुनियादी ढांचे में सुधार पर विशेष जोर देने की बात कही गई। इसके अलावा, सरकार देशभर में पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश करेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा, 'घरेलू पर्यटन के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह पर खरा उतरने के लिए लक्षद्वीप (Lakshadweep) सहित देश के अन्य द्वीप समूहों में भी पोर्ट कनेक्टिविटी (Port Connectivity), टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर (Tourism Infrastructure) और सुख-सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएगी। इससे देश में रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी।'

भारतीय कर रहे सराहना

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी लक्षद्वीप गए थे। वहां उनका समुद्र किनारे फोटोशूट काफी वायरल हुआ था। हालांकि, उसे मालदीव को जवाब के रूप में देखा गया था। इस बीच, मालदीव के साथ भारत के राजनयिक विवाद गहराए हैं। भारतीय पर्यटक लक्षद्वीप को मालदीव के विकल्प के रूप में उभरता टूरिस्ट प्लेस बता रहे हैं। ऐसे में अंतरिम बजट में लक्षद्वीप के लिए की गई घोषणा कई मायने में महत्वपूर्ण है।

इंडियन टूरिस्ट ने की बुकिंग कैंसिल

अंतरिम बजट में लक्षद्वीप को लेकर किए गए ऐलान को टूरिज्म के क्षेत्र में काम करने वाले दूरदर्शी फैसला बता रहे हैं। भारत-मालदीव के बीच रिश्ते इतने तल्ख हुए कि, मालदीव सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद कई भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की फ्लाइट्स और होटल बुकिंग कैंसिल कर दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के मिम्स बने और कमेंट्स पढ़ने को मिले। इस पूरे विवाद में भारतीयों ने एकजुटता का परिचय दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story