×

International Women Day 2024: अदाणी विल्मार द्वारा बस्तियों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Women Day 2024: महिला बाल विकास कार्यक्रम की तरफ से आंगनवाडी सुपरवाइजर मति पुनीता सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में चर्चा करते हुए, उन्हें समाज की प्रगति में उनकी भागीदारी के बारे में बताया।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 March 2024 3:02 PM GMT
International Women Day 2024
X

International Women Day 2024 (Pic:Newstrack)

International Women Day 2024: अदाणी विल्मार द्वारा संचालित फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अंतगर्त शहरी मालिन बस्तियों खोजवां, सुंदरपुर, नेवादा, विनायक, सरैया, राजघाट, बाजरडीहा, लालपुरा इत्यादि में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमे समुदय के लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मान के साथ ही उनके अधिकारों के विषय में चर्चा की गई। इस अवसर पर समुदाय की महिलाओं के साथ विभिन्न प्रकार के खेल जैसे कुर्सी दौड़, केला दौड़, खो-खो और रैली के माध्यम से समुदाय को महिला और पुरुष की समानता के बारे में समझाया गया।

इस अवसर पर समुदाय की महिलाओं ने "अपनी कहानी अपनी जुबानी" अपनी जिन्दगी के सफर के सफलता के बारे में लोगो को बताया। जिसमे महिला बाल विकास कार्यक्रम की तरफ से आंगनवाडी सुपरवाइजर मति पुनीता सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में चर्चा करते हुए, उन्हें समाज की प्रगति में उनकी भागीदारी के बारे में बताया।सुपोषण अधिकारी ममता यादव ने महिलाओं को बताया कि महिलाएं यदि चाह जाए तो कोई भी सफलता उनसे दूर नहीं है, इसके लिए सिर्फ उन्हें अपनी हिचक को तोड़ने की जरूरत है।


कार्यक्रम के दौरान सहायक सुपोषण अधिकारी सुजाता यादव एवम जुगल केशरी और स्वस्थ विभाग से आशा बहन संजू देवी, पूनम, नीलम, ममता पाण्डे, आंगनबडी कार्यकत्री माया देवी, वंदना, राजकुमारी, अंजु देवी, विमला भारती, प्रेम लता और सुपोषण संगिनी प्रीति, रीता वर्मा, रेनू , आबिदा, पुष्पा देवी, रीता, अंजुम बनो, सोनालिका, रानी देवी, सरिता, आभा लता, इंद्रावती देवी, बिंदु पटेल, शबनम बेगम, रेशमा कुमारी, इत्यादि उपस्थित थी। अदाणी फाउंडेशन द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story