×

Army Video: 18000 फिट ऊपर पहाड़ में आर्मी का योगा वीडियो, देख जोश आ जाएगा

International Yoga Day 2022: योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 27 दिसंबर 2014 को सयुंक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के जरिए पहल की थी।

Vidushi Mishra
Published on: 21 Jun 2022 2:44 AM GMT (Updated on: 21 Jun 2022 2:44 AM GMT)
X

योग करते आईटीबीपी के जवान 

International Yoga Day 2022: भारत से शुरू हुई योग की पहल आज पूरी दुनिया में फैल चुकी है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर के तमाम देश बड़े उत्साह के साथ 21 जून को योग दिवस मनाते हैं। इस दिन को लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। बढ़ते प्रदूषण और कैमिकल्स के दौर में भी योग के माध्यम से शरीर को दुरुस्त रखा जा सकता है। इस अवसर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग के प्रति जनता को प्रोत्साहित करते हैं। वहीं देश की आन-मान-शान की रक्षा करने वाली सेनाएं भी कुछ कम नहीं है।

योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 27 दिसंबर 2014 को सयुंक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के जरिए पहल की थी। जिसके चलते सयुंक्त राष्ट्र में 177 देशों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग की तरफ आर्कषित करना

जिसके बाद से भारत समेत पूरी दुनिया में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया गया। उस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में बाबा रामदेव समेत लगभग 36,000 लोगों ने राजपथ पर योग किया था। जिसके लिए बाबा रामदेव ने योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 35 मिनट का एक विशेष पैकेज तैयार किया था।

सेहतमंद रहने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए 21 जून को जगह-जगह योगा कैंपों का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिताएं कराई जाती है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग की तरफ आर्कषित हो।

ऐसा ही एक वीडियो सेना के जवानों का है। जिसने 18,000 फीट पर ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने योग दिवस को मनाया। सेना के जवानों ने रोहतांग दर्रे के पास 13,200 फीट की ऊंचाई पर इंडोतिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने योगाभ्यस किया।

ध्यान देने की बात तो ये है कि 18,000 फीट की ऊंचाई पर योगा करना, जहां पर तापमान हद से भी ज्यादा कम होता है। लेकिन अपने हौसलों को बुलंद करते हुए देश की जनता का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए जवानों ने बर्फ पर योगा किया। दुनिया पर योग का मूल्य बताते हुए एक अनोखा संदेश दिया।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story