×

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू, इस बार 'बीटल्स' के नाम

aman
By aman
Published on: 1 March 2018 10:55 AM GMT
ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू, इस बार बीटल्स के नाम
X
ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू, इस बार 'बीटल्स' के नाम

ऋषिकेश: शहर में गुरुवार (01 मार्च) से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर आठ मार्च तक चलने वाले योग महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, वनमंत्री डॉ हरकसिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक नरेंद्र भट्ट, पर्यटन सचिव दलीप जावलकर मौजूद रहे।

योग महोत्सव में देश विदेश के 700 से अधिक प्रशिक्षु शामिल हो रहे हैं। वर्ष 1999 से ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में हर वर्ष योग महोत्सव का आयोन किया जाता है। खबरों के मुताबिक दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये योग प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे।

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू, इस बार 'बीटल्स' के नामयही नहीं पहली बार देश के उप राष्ट्रपति भी योग महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके अलावा दलाई लामा समेत धर्मगुरु और संतों के भी इस महोत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम है।

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में केंद्रीय आयुष मंत्रालय, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से ये योग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आठ मार्च तक चलने वाले महोत्सव में हर रोज 200 से अधिक योग कक्षाएं चलेंगी। अष्टांग योग, आयंगर योग, विन्यास योग, कुंडलिनी योग, जीवमुक्ति योग जैसे कई योग पेश किये जाएंगे।

यही नहीं इस बार योग महोत्सव में बीटल्स महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। विश्व विख्यात बीटल्स म्यूजिकल ग्रुप के ऋषिकेश आने के पचास वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां बीटल्स को याद किया जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story