×

इरोम शर्मिला ने 'पीपल्स रिसर्जन्स एंड जस्टिस अलायंस' नाम से बनाई पार्टी

aman
By aman
Published on: 18 Oct 2016 9:22 AM GMT
इरोम शर्मिला ने पीपल्स रिसर्जन्स एंड जस्टिस अलायंस नाम से बनाई पार्टी
X

इंफाल: इरोम शर्मिला ने मंगलवार को इंफाल में अपनी क्षेत्रीय पार्टी का ऐलान किया। उन्होंने पार्टी का नाम 'पीपल्स रिसर्जन्स एंड जस्टिस अलायंस' रखा है।

16 साल बाद खत्म किया था भूख हड़ताल

गौरतलब है कि 'आयरन लेडी' के नाम से चर्चित इरोम शर्मिला ने अफस्पा के खिलाफ अपने 16 साल लंबी भूख हड़ताल को खत्म करने के बाद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

जानकारों का मानना है कि इरोम शर्मिला खुरई या थौबल से चुनाव लड़ सकती हैं। ज्ञात हो कि मणिपुर के मौजूदा सीएम ओकराम इबोबी भी यहीं से चुनाव लड़ते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story