×

यह इजरायली सिंगर PM नरेंद्र मोदी के सामने गाएंगी 'जन गण मन'

aman
By aman
Published on: 3 July 2017 12:27 PM GMT
यह इजरायली सिंगर PM नरेंद्र मोदी के सामने गाएंगी जन गण मन
X
यह इजरायली सिंगर PM नरेंद्र मोदी के सामने गाएंगी 'जन गण मन'

लखनऊ: भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार (4 जुलाई) को इजरायल के दौरे पर रवाना होंगे। मोदी इजराइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इजरायल पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। इस बीच जानकारी मिली है कि तेल अवीव में पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान वहां भारतीय राष्ट्रगान भी गाया जाएगा।

ये भी पढ़ें ...दिनोंदिन मजबूत होते गए भारत-इजराइल के रिश्ते, PM मोदी के लिए बाहें फैलाए खड़ा है साथी

पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष राष्ट्रगान गाएंगी भारतीय मूल की इजरायली सिंगर लिओरा इसाक। बता दें, कि लिओरा इस कार्यक्रम में भारत और इजरायल दोनों के राष्ट्रगान गाएंगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें इन भारतीय गायकों के साथ भी गा चुकी हैं लिओरा...

कौन हैं लिओरा?

लिओरा जब 15 साल की थीं तभी वो भारत आईं थी। उन्होंने पुणे में भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली थी। लिओरा आठ वर्षों तक भारत में रहीं। इस दौरान उन्होंने गजल और भजन भी गाए। लिओरा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दिल का डॉक्टर' से की थी। उन्होंने कुमार सानू, सोनू निगम और उदित नारायण के साथ भी गाने गाए हैं। लिओरा के गाने हिब्रु और भारतीय संगीत का मिश्रण होते हैं उनका गीत 'माला माला' इजरायल में काफी पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़ें ...‘म्यूनिख’ कांड के बाद दुनिया ने देखा इजराइल का सख्त चेहरा

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story