×

ISRO: सामने आई इसरो चीफ की किताब, ऐसा हुआ खुलासा और मच गया बवाल

ISRO: सोमनाथ ने पूर्व इसरो चीफ पर आरोप लगाते हुए कहा है सिवन ने उनके इसरो प्रमुख बनने में बाधा डाली थी। सिवन नहीं चाहते थे कि सोमनाथ इसरो प्रमुख बने। यह आरोप वर्तमान इसरो चीफ सोमनाथ ने अपने जीवन पर आधारित किताब ‘निलावु कुडिचा सिम्हंल’ में लगाया है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 4 Nov 2023 12:37 PM GMT
ISRO Chief Dr S Somanath
X

ISRO Chief Dr S Somanath (Photo: Social Media)

ISRO: इसरो को लेकर शनिवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण भारत के मीडिया संस्थानों में प्रकाशित हुई खबरों में कहा गया कि इसरो प्रमुख सोमनाथ ने पूर्व इसरो चीफ सिवन पर एक आरोप लगाया है। जिसमें सोमनाथ ने पूर्व इसरो चीफ पर आरोप लगाते हुए कहा है सिवन ने उनके इसरो प्रमुख बनने में बाधा डाली थी। सिवन नहीं चाहते थे कि सोमनाथ इसरो प्रमुख बने। यह आरोप वर्तमान इसरो चीफ सोमनाथ ने अपने जीवन पर आधारित किताब ‘निलावु कुडिचा सिम्हंल’ में लगाया है।

इस बारे में सोमनाथ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हर इंसान को किसी संस्थान में सबसे ऊंचे पद पर जाने के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई चुनौतियों को पार करना होता है। वैसी ही समस्याएं उनके सामने भी आईं। उन्होंने कहा कि मैंने किताब में अपने जीवन में आई चुनौतियों के बारे में लिखा है। मैंने किसी के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की। वह किसी एक इंसान के खिलाफ नहीं है।

मैं बस इस मुद्दे को उठा रहा था

उन्होंने कहा कि किसी भी एक ऊंचे पद के लिए कई लोग उपयुक्त होते हैं। मैं बस इस मुद्दे को उठा रहा था। मैंने किसी भी एक व्यक्ति पर निशाना नहीं साधा है। हालांकि सोमनाथ ने यह भी बताया कि चंद्रयान-2 कैसे फेल हुआ था। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन जल्दबाजी के चक्कर में फेल हुआ। क्योंकि उसे लेकर जितने टेस्ट होने चाहिए थे? वो नहीं हुए थे।

इसरो चीफ ने कहा कि उनकी किताब में चंद्रयान-2 के फेल होने की सही वजह है। उसमें उन्होंने लिखा है कि चंद्रयान-2 के फेल होने की घोषणा के समय जो गलतियां हुई थीं, वो छिपाई गई थीं। सोमनाथ ये मानते हैं कि जो जैसा हो रहा है, उसे उसी तरह से बताना चाहिए। लोगों के सामने सच आना चाहिए। इससे संस्थान में पारदर्शिता आती है। इसलिए किताब में चंद्रयान-2 की विफलता का जिक्र किया गया है।

मैंने ये ऑटोबायोग्राफी लोगों को प्रेरित करने के लिए लिखी है। ताकि लोग अपनी चुनौतियों से लड़ते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा ले सकें। ये किताब किसी की आलोचना के लिए नहीं लिखी गई है और न ही ऐसा मेरा कोई इरादा है। उन्होंने कहा कि ये किताब जल्द ही बाजार में आएगी।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story