×

ISRO ने किया GSAT-18 का सफल प्रक्षेपण, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

By
Published on: 6 Oct 2016 4:09 AM GMT
ISRO ने किया GSAT-18 का सफल प्रक्षेपण, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
X

गुयानाः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण किया। इसके लिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है। बता दें कि इस उपग्रह का प्रक्षेपण बुधवार को ही होना था लेकिन कोरू में हुए खराब मौसम के चलते इसे टाल दिया गया था। इसरों ने गुरुवार को सुबह 3 बजे जीसैट-18 का प्रक्षेपण किया।

क्या कहा इसरो ने?

इसरो ने बताया कि इस उपग्रह का प्रक्षेपण फ्रेंच गुयाना के कोरू से किया गया। जीसैट-18 का वजन 3,404 किलोग्राम है। इसका प्रक्षेपण कोरू के अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी एरियन स्पेस के 5 उपग्रह प्रक्षेपण यान से किया गया। इसरो ने बताया कि जीसैट-18 की ऑपरेशनल एज 15 है। यह विस्तृत सी-बैंड. सी-बैंड और कू-बैंडपर सेवाएं देगा।

आगे की स्लाइड में पढें पीएम का ट्वीट...



Next Story