×

चंद्रयान- 3 के बाद अब गगनयान, ISRO फिर रचेगा इतिहास, सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का किया सफल परीक्षण

Mission Gaganyaan: इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने हाल ही में कहा था कि, भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' अगस्त के आखिर में लॉन्च होगा। वहीं, मानव रहित मिशन अगले साल लॉन्च होगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 20 July 2023 1:28 PM GMT (Updated on: 20 July 2023 1:39 PM GMT)
चंद्रयान- 3 के बाद अब गगनयान, ISRO फिर रचेगा इतिहास, सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का किया सफल परीक्षण
X
Mission Gaganyaan (Social Media)

Mission Gaganyaan : अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान- 3 (Chandrayaan 3) के सफल परीक्षण के बाद अब 'मिशन गगनयान' की तैयारियों में जुटी है। इसरो गगनयान की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में इसरो ने गुरुवार (20 जुलाई) को 'इसरो प्रणोदन अनुसंधान परिसर' (IPRC), महेंद्रगिरि में गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम अर्थात SMPS का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

आपको बता दें, एसएमपीएस Orbital Module की आवश्यकताओं को पूरा करता है। हॉट टेस्ट SMPS के अंतिम कॉन्फिगरेशन में आयोजित किया गया। ISRO ने ये जानकारी एक ट्वीट के जरिये दी है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story