×

J&K: ITBP के जवान ने अपने साथी 3 जवानों पर की फायरिंग, खुद को भी किया शूट

जम्मू (Jammu) के उधमपुर (Udhampur) की है, जहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बटालियन में तैनात जवानों के बीच किसी बात पर विवाद छिड़ गया, जिसके बाद वहां गोलियां चल गई।

Krishna Chaudhary
Published on: 16 July 2022 1:29 PM GMT (Updated on: 16 July 2022 1:30 PM GMT)
jawans clashed in itbp camp jammu udhampur 3 jawans killed shot himself too
X

ITBP के जवान ने अपने साथी 3 जवानों पर की फायरिंग (फाइल फोटो) 

Click the Play button to listen to article

J&K : देश के सरहद की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सेना में आपसी विवाद की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ताजा घटना जम्मू (Jammu) के उधमपुर (Udhampur) की है, जहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बटालियन में तैनात जवानों के बीच किसी बात पर विवाद छिड़ गया, जिसके बाद वहां गोलियां चल गई। एक जवान ने अपने तीन साथी जवानों पर फायरिंग कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

इस घटना में आईटीबीपी (ITBP) के एक जवान की मौत और तीन घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कैंप के अंदर किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हो गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी (Amarnath Yatra Duty) में तैनात कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को 3:45 बजे विवाद के बाद अपने साथी तीन जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

भूपेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल अन्य तीन जवानों देले राम, अखलाक मलिक औऱ गोरे रजनीकांत मलिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

पुंछ में भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले कल यानी शुक्रवार को पुंछ जिले से ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिले के सुरनकोट स्थित सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना की बटालियन में तैनात जवानों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गोली तक चल गई। जवानों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जवान लोकल थे। मरने वाले एक जवान की पहचान अबरार अहमद के तौर पर की गई है।

दरअसल इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकीं हैं, जिसमें जवानों ने अपने साथी जवान या अधिकारी पर गोली चलाने के बाद खुद की जान ले ली है। ऐसी घटनाओं के पीछे सेना में खराब वर्क कल्चर को जिम्मेदार माना जाता रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story