×

भाजपा ला रही नया संविधान, लागू है कर आंतकवाद, इलेक्टोरल बॉन्ड पर मोदी-शाह पर बरसे जयराम रमेश

Jairam Ramesh: 19 मार्च को कांग्रेस मैनिफेस्टो वर्किंग कमेटी की बैठक है। उसके बाद कांग्रेस अपना लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी करेगी। जारी होने वाले घोषणापत्र में ये सभी 25 गारंटियां शामिल हैं।

Viren Singh
Published on: 17 March 2024 9:58 AM GMT (Updated on: 17 March 2024 10:02 AM GMT)
Jairam Ramesh
X

Jairam Ramesh (सोशल मीडिया) 

Jairam Ramesh: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार को शाम 9 बजे मुंबई में समाप्त हो गई। इस यात्रा के समापन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐसे समय निकाली, जब हमारे संविधान पर हमला किया जा रहा है। संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। डा. बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को हटाकर नया संविधान लेना की तैयारी की जा रही है तो जरूरी हो जाता है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन आंबेडकर स्मारक में किया हो। यह अपने आपमें एक विशेष महत्व रखता है।

जनता से जुड़े राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश रविवार को दिल्ली के राष्ट्रीय पार्टी ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए समाप्त हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंबेडकर स्मारक में यात्रा समापन के दौरान राहुल गांधी सहित 70 लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। राहुल गांधी ने 14 जनवरी को सामाजिक, आर्थिक और न्याय को लेकर मणिपुर के थोउबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। करीब 6,300 किमी लंबी यह यात्रा थी। इस यात्रा ने 106 जिलों को कवर किया। असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को मुंबई में समाप्त हुई। भारत जोड़ो यात्रा में 75 जिले कवर हुए थे, जबकि न्याय यात्रा में 106 जिले कवर किया गया। इन दोनों यात्रा से 181 जिले कवर किया गया। इन सभी जिलों में राहुल गांधी ने जनता के साथ संवाद किया।

पांच गारंटी में पांच साल के जनादेश मांग रहे

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पांच प्रकार का न्याय का संकल्प लिया गया है। इसमें नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय है। इस न्याय के संदर्भ में कांग्रेस ने पार्टी ने 5 गारंटी दी हैं। इन पांच न्याय और 25 गारंटी के आधार पर 2024 के लिए पांच साल का जनादेश मांग रहे हैं। यही हमारी चुनावी रणनीति है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम 'अन्याय के अंधकार में न्याय का दीया जला रहे हैं'। उसके लिए वे 5 न्याय लेकर आए।

घोषणापत्र में शामिल होंगी 25 गारंटियां

उन्होंने कहा कि 19 मार्च को कांग्रेस मैनिफेस्टो वर्किंग कमेटी की बैठक है। उसके बाद कांग्रेस अपना लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी करेगी। जारी होने वाले घोषणापत्र में ये सभी 25 गारंटियां शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने कांग्रेस पार्टी की खाताबंदी कर दी है। उन्हें चुनावी बांड से 6 हजार करोड़ रुपये मिल गया है, लेकिन जो पैसा कांग्रेस को मिला है, उसको उन्होंने सीज कर दिया है, ताकि कांग्रेस आर्थिक रूप से कमजोर हो जाए। मोदी सरकार ने इस प्रकार कर आतंकवाद लागू किया हुआ है। यह कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक है। प्रधानमंत्री एक राष्ट्र एक चुनाव करना चाहते हैं, लेकिन अगर पैसा ही नहीं होगा तो चुनाव कैसे लड़ा जाएगा।

जयराम रमेश ने कहा कि कल से देश में आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कल लंबा प्रवचन दिया है, लेकिन क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा और झूठे आरोपों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी। आयोग ने कल आर्दश आचार संहिता पर जितनी बातें की हैं, वह केवल कांग्रेस नेताओं में पर लागू होगा या फिर पीएम और गृह मंत्री को भी नोटिस जारी किया जाएगा। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसका काम निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन पिछले 10 महीने से INDIA गठबंधन के नेता VVPAT के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से मिलने का समय मांग रहे था और उस निष्पक्ष संस्था नहीं दिया।

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर बोला हमला

इलेक्टोरल बॉन्ड से कांग्रेस को मिले फंड पर जयराम नरेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बड़े प्रोजेक्ट हमारी सरकार नहीं बल्कि भाजपा सरकार दे रही है। जांच एजेंसी ईडी, सीबीआई और आईटी भाजपा सरकार के पास है। इलेक्टोरल बॉन्ड का सबसे अधिक फायदा भी भाजपा को मिला है, जवाब भी भाजपा को देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक सांसद को इंफ्रास्ट्रक्चर का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है और कुछ ही दिन बाद वह इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदता है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जवाब कांग्रेस से मांग रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि जिन कंपनियों का मुनाफा 20 करोड़ रुपए है, वो 400 करोड़ रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदती हैं। ये पैसा कहां से आया, ये किसका पैसा है? इलेक्टोरल बॉन्ड साफ तौर से मनी लॉन्ड्रिंग का एक रूट है। उन्होंने कहा कि भाजपा को चार प्रकार से कंपनियों ने चंदा मिलले हैं। इसमें चंदा दो-धंधा लो, हफ्ता वसूली, कॉन्ट्रैक्ट लो-रिश्वत दो और शेल कंपनी बनाओ और चंदा देते जाओ शामिल है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story