×

जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर उपराज्यपाल के बयान से EC नाराज, जानें पूरा मामला

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू  के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने आपत्ति जाहिर की है। चुनाव आयोग ने कहा है कि उपराज्यपाल को चुनाव आयोग के काम दखल नहीं देना चाहिए। बता दें कि हाल ही में गिरिश चंद्र मुर्मू ने जाहिर की थी कि राज्य में चल रही डिलिमिटेशन प्रक्रिया के बाद चुनाव कराए जा सकते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 July 2020 1:10 PM GMT
जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर उपराज्यपाल के बयान से EC नाराज, जानें पूरा मामला
X

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने आपत्ति जाहिर की है। चुनाव आयोग ने कहा है कि उपराज्यपाल को चुनाव आयोग के काम दखल नहीं देना चाहिए। बता दें कि हाल ही में गिरिश चंद्र मुर्मू ने जाहिर की थी कि राज्य में चल रही डिलिमिटेशन प्रक्रिया के बाद चुनाव कराए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:UP के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा कोरोना, इन 63 जिलों की आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

प्राधिकारियों को बयान देने से बचना चाहिए

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि चुनाव को लेकर अन्य प्राधिकारियों को बयान देने से बचना चाहिए। इस तरह के बयान चुनाव आयोग को मिले वैधानिक अधिकारों में दखल हैं। चुनाव कराने के लिए कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है जिनमें टोपोग्राफी, मौसम की स्थितियों के अलावा स्थानीय त्योहार भी शामिल हैं।

मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। 21 नवंबर 1959 को जन्में मुर्मू मूल रूप से ओडिशा के हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम की बर्मिंघमन यूनीवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है।

यह भी पढ़ें:सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने करवाया रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज

गिरीश चंद्र मुर्मू की प्रतिक्रिया

मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके प्रमुख सचिव रहे थे। जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को बसाए जाने की आशंका पर राज्य के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने हाल में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सवाल किया था कि क्या मुंबई में औद्योगिक इकाइयां लगाने वाले गुजरातियों में से किसी गुजराती ने 'समस्या' पैदा की? इसलिए उपराज्यपाल मुर्मू ने कहा था कि तत्कालीन राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने से राज्य में उद्योग और निवेश आकर्षित होगा, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story