×

Ramban Landslide : जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा लैंडस्लाइड, नदी में गिरी कई गाड़ियां...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन की वजह से कई गाड़ियां नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। एनएच 44 ब्लॉक है।

aman
Written By aman
Published on: 7 March 2023 11:21 AM GMT (Updated on: 7 March 2023 11:32 AM GMT)
Jammu-Kashmir News
X

जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड (Social Media)

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड (Landslide in Ramban) की खबर आ रही है। रामबन जिले में मंगलवार (07 मार्च) को बड़ा भूस्खलन (Landslide) हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 6 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ख़बरों के अनुसार, लैंडस्लाइड की वजह से कई गाड़ियां नदी में गिर गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे- 44 ब्लॉक कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुए इस भूस्खलन के कई वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इस वीडियो में भूस्खलन के होते ही लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी जा सकती है। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई है।

चलती कार चिनाब नदी में गिरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूस्खलन की ये घटना रामबन के सेरी में हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कई गाड़ियां सड़कों पर गिरती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडस्लाइड की वजह से चलती हुई एक गाड़ी चिनाब नदी (Chenab River) में गिर गई। कार सवार एक शख्स की मौत हो गई। 6 अन्य लोग घायल हो गए। बचाव अभियान लगातार जारी है। राहत और बचाव कार्यों में लोग जुटे हैं।

NH- 44 यातायात के लिए बंद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया गया। डीएसपी मुख्यालय रामबन प्रदीप सिंह सेन (Pradeep Singh Sen) ने बताया कि, घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। नेशनल हाईवे- 44 फिलहाल यातायात के लिए बंद है। मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। पहाड़ी से अभी भी रह-रहकर पत्थर और पस्सियां गिर रही हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story