×

Jammu Kashmir: कश्मीर में बिहारी मजदूर की हत्या, अब तक छह मारे जा चुके, दहशत बढ़ी

Jammu Kashmir Hindu Murder: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बीती रात आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रवासी की पहचान बिहार के मधेपुरा के मूल रूप में हुई है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 12 Aug 2022 4:30 AM GMT (Updated on: 12 Aug 2022 1:12 PM GMT)
Jammu Kashmir News
X

Jammu Kashmir News (image social media)

Click the Play button to listen to article

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बीती रात आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रवासी मजदूर बिहार के मधेपुरा का रहने वाला था। कश्मीर पुलिस के ट्वीट के अनुसार मजदूर मोहम्मद अमरेज पुत्र मोहम्मद जलील निवासी मधेपुरा बेसरह बिहार का रहने वाला था उस पर सोदनारा सुंबल, बांदीपोरा में आतंकवादियों ने गोली चलाई उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

हाल के दिनों में आतंकी जम्मू-कश्मीर में प्रवासी कामगारों को निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले आतंकियों ने पुलवामा के गदूरा गांव में टेंट हाउसिंग मजदूरों पर हमला कर दिया था, उस घटना में भी बिहार के एक मजदूर की मौत हो गई थी। ग्रेनेड हमले में दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई थी, जो बिहार के सकवा परसा का रहने वाला था। आतंकवादियों ने इस साल की शुरुआत में प्रवासियों पर हमले तेज कर दिए थे।

जम्मू-कश्मीर में लक्षित हत्याओं में वृद्धि तब से हुई है जब मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को रद्द कर दिया था, जिसने तत्कालीन राज्य को विशेष दर्जा दिया था। 5 अगस्त, 2019 को, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, जम्मू और कश्मीर को 2019 में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था।

इस साल इतने लोग की हत्या हुई

गत वर्ष भी आतंकियों ने पांच प्रवासी मजदूरों की हत्या की थी। जिसके बाद अधिकांश प्रवासी मजदूर पलायन कर गए थे। अब एक बार लक्षित आतंकी हमलों से कश्मीर के अल्पसंख्यकों में डर का माहौल बन रहा है कि कश्मीर में हजारों प्रवासी मजदूर घाटी छोड़कर घर लौटने पर विचार कर रहे हैं। राजौरी जिले में सेना के एक शिविर पर 11 अगस्त को आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई थी। हमले में शामिल दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।

दोनों आतंकवादियों के पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की सूचना है। फिदायीन हमले में राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले सूबेदार राजेंद्र प्रसाद), तमिलनाडु के राइफलमैन लक्ष्मणन डी, हरियाणा के फरीदाबाद के राइफलमैन मनोज कुमार और हरियाणा के हिसार के राइफलमैन निशांत मलिक शहीद हो गए थे।

हाल के दिनों में आधा दर्जन बिहारी मजदूरों की हत्या

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल की है। मृतक की पहचान मोहम्मद अमरेज के रूप में हुई है। गुरुवार देर रात वह सो रहा था। इतने में आतंकी अचानक वहां आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसी में एक गोली अमरेज को लग गई। उसके परिजन उसके बचाने के लिए दौड़े। सेना की मदद से उसे अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कश्मीर में लगातार बिहारी मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। हाल के दिनों में करीब आधा दर्जन से अधिक बिहारी की हत्या की गई है। कश्मीर प्रशासन इस हत्याओं को रोकने में लगातार नाकाम साबित हो रही है।

मधेपुरा का रहने वाला था अमरेज

आपको बता दें कि, मृतक अमरेज बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला था। घटना के बाद अमरेज के भाई ने बताया कि गुरुवार देर रात हम दोनों भाई सो रहे थे। अचानक फायरिंग शुरू हो गई। हम दोनों की नींद खुल गई। इसके बाद अमरेज को कहा कि फायरिंग हो रही है सो जाओ। कुछ देर बाद नींद खुली तो अमरेज बेड पर नहीं था। इसके बाद हमलोग दंग रह गए। अन्य सहयोगियों के साथ अमरेज की खोजबीन शुरू की तो देखा कि घर के बाहर वह बेहोश पड़ा हुआ था। आतंकियों ने उसे गोलियों से भून डाला था। इसके बाद सेना को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सेना मौके पर पहुंची और घायल अमरेज को हम लोग अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बिहारी मजदूरों की केंद्र से अपील

घटना के बाद कश्मीर में रह रहे बिहारी मजदूरों का कहना है कि केंद्र सरकार से अपील है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले। पिछले कई दिनों से बिहारी मजदूरों की हत्या की जा रही है। लेकिन इसपर लगाम नहीं लग पा रहा है। न ही हत्यारे की गिरफ्तारी हो रही है। हम लोगों यहां रोजी-रोटी की खातिर आए हैं। आतंकी हमें ही टारगेट कर रहे हैं। केंद्र सरकार से अपील है कि वो हम बिहारी मजदूरों को सुरक्षा प्रदान करें।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story