×

Jammu Kashmir: शोपियां में टेररिस्ट अटैक, नकाबपोश आतंकियों ने बिहारी मजदूरों पर बरसाई गोलियां, 3 गंभीर घायल


Jammu-Kashmir News : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया। शोपियां में तीन मजदूरों को गोली मार दी।

Aman Kumar Singh
Published on: 13 July 2023 4:34 PM GMT (Updated on: 13 July 2023 4:52 PM GMT)
Jammu Kashmir: शोपियां में टेररिस्ट अटैक, नकाबपोश आतंकियों ने बिहारी मजदूरों पर बरसाई गोलियां, 3 गंभीर घायल
X
आतंकियों ने गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया (Social Media)

Jammu-Kashmir News : जम्मू कश्मीर के शोपियां में गुरुवार (13 जुलाई) को आतंकी हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने 3 गैर कश्मीरियों को गोली मार दी। सभी यहां मजदूरी करते थे। घायलों को श्रीनगर ले जाया गया है। तीनों घायलों के नाम अनवल थोकर, हीरालाल और पिंटू बताया जा रहा है।

इस वारदात के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने शोपियां के गगरान क्षेत्र की पूरी तरह घेराबंदी कर दी। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। रात होने के बावजूद उन्हें चौतरफा घेरने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने से घायल होने मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अटैक में घायल सभी मजदूर बिहार के

आतंकी हमले में घायल सभी मजदूर बिहार के हैं। देर शाम 8 बजकर 45 मिनट के आसपास हथियारों से लैस दो नकाबपोश गैर स्थानीय मजदूरों के मकान में घुस गए और गोलीबारी की। अचानक हुए हमले में 3 गैर कश्मीरी मजदूर घायल हो गए। ये सभी मजदूर यहां किराए के मकान में रहते थे। ये मकान स्थानीय वकील इरशाद हुसैन सोफी का बताया जा रहा है, जो गगरान का निवासी है। घायल हालत में मजदूरों को नजदीक के जिला अस्पताल, शोपियां ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएचएस श्रीनगर भेजा दिया गया है। फ़िलहाल उनकी हालत स्थिर है।

घाटी में आतंकी हमले के हो रहे प्रयास

जम्मू-कश्मीर में अब पहले की तरह आतंकी वारदातों की खबरें नहीं आती हैं। लेकिन, हाल के दिनों में आतंकी घटनाओं में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इनपुट में भी हमले की आशंका जताई थी। हाल ही में राजौरी जिले (Rajouri district) में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना ने मार गिराया था।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्थवाल (Defense Spokesperson Lt Col Sunil Barthwal) ने बताया कि, 'जवानों ने 10 जुलाई को नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के समूह की संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया था। घुसपैठियों की गतिविधि पर लगातार नजर थी। जब वे सुरक्षा के लिए लगाई गई बाड़ के करीब पहुंचे तो उन्हें ललकारा गया। गोलीबारी में एक आतंकी ढेर कर दिया गया।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story