×

Cross Border Love: अंजू की तरह एक और महिला शादी करने पहुंच गई पाकिस्तान, लेकिन हुआ ये हाल

Cross Border Love: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारतीय महिला अंजू के बाद इस सूची में एक और महिला का नाम दर्ज हो गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Feb 2024 9:48 AM GMT (Updated on: 6 Feb 2024 3:34 PM GMT)
Cross Border Love
X

Cross Border Love  (photo: social media )

Cross Border Love: भारत – पाकिस्तान संबंधों की बात जब भी होती है तब दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी को लेकर चर्चा होती है। दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे के यहां जाने में भी घबराते हैं और उन्हें वीजा भी बड़ी मुश्किल से मिल पाता है। ऐसा कठिन दौर होने के बावजूद कुछ लोग महज अपने इश्क के लिए सरहद पार करने का जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारतीय महिला अंजू के बाद इस सूची में एक और महिला का नाम दर्ज हो गया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पुंछ जिले की एक 22 साल की शादीशुदा युवती अपनी दो छोटी बेटियों के साथ सीमा लांघ कर पाकिस्तान चली गई। उसे पाकिस्तान के एक युवक से सोशल मीडिया पर इश्क हुआ और उसने शादी करने का वादा कर उसे अपने पास बुला लिया। युवती अपने दोनों बेटियों के साथ चुपचाप लाइन ऑफ कंट्रोल को लांघ कर उसपार पहुंच गई। लेकिन वहां जो कुछ के साथ हुआ, उसने इसके बारे में उसने सोचा भी नहीं होगा।

परिवार ने गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

भारत से पाकिस्तान गई महिला का नाम शबनम है, जो कि पुंछ जिले के खादी करमाडा गांव की रहने वाली है। उसके पति का नाम गुलाम नबी है, जो कि एलओसी के पास स्थित सलतोरी गांव का रहने वाला है। महिला की दो बेटियां हैं, एक चार साल की और दूसरी डेढ़ साल की। अचानक लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस में उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आया।

पाकिस्तान पहुंचने पर महिला का हुआ ये हाल

पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहते हैं। वह अक्सर उनसे संपर्क में रहती थी। इसी दौरान वहां के एक युवक से भी इसकी जान-पहचान हो गई और फिर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बात करने लगे। युवक ने उसे शादी करने का वादा किया था, जिसके बाद महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ पुंछ के रंगार नाला इलाके से पाकिस्तान चली गई। यहां जब वह युवक से मिली तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

बता दें कि बीते साल कराची की रहने वाली सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से नेपाल के जरिए भारत पहुंची थी। यहां वह नोएडा के रहने वाले सचिन के साथ शादी कर रह रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस तंत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की गई। हालांकि, बाद में दोनों को छोड़ दिया गया।

इसी प्रकार राजस्थान से एक शादीशुदा महिला अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह से शादी करने सीमा पार पहुंच गईं। अंजू पिछले दिनों वापस भारत लौटी हैं। बताया जाता है कि वो अपने भारतीय पति अरविंद से तलाक लेने आई हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story