×

जम्मू : किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी घायल

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एम. के. सिन्हा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर जिले के मारवाह क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

Roshni Khan
Published on: 31 May 2019 10:06 AM GMT
जम्मू : किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी घायल
X

जम्मू : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ये भी देंखे:दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुदकुशी की

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एम. के. सिन्हा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर जिले के मारवाह क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, नतीजतन दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।

ये भी देंखे:वेस्टइंडीज ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इलाके में अब भी तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story