×

Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान की इन प्रिय चीजों का रखें विशेष ध्यान, होगी मनोकामना पूरी

Janmashtami 2022: आइए आपको भगवान कृष्ण की सबसे ज्यादा प्रिय वस्तुओं के बारे में बताते हैं। पूजा करते समय इन वस्तुओं को जरूर शामिल करें।

Vidushi Mishra
Published on: 18 Aug 2022 3:25 AM GMT (Updated on: 18 Aug 2022 3:26 AM GMT)
Krishna Janmashtami
X

कृष्ण जन्माष्टमी (फोटो- सोशल मीडिया)

Janmashtami Puja Lord Krishna Favourite Things : भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होता है। शास्त्रों के मुताबिक, इस बार अष्टमी तिथि 18 अगस्त की रात को 09:20 बजे से शुरू होकर 19 अगस्त 2022 की रात को 10:59 बजे तक रहेगी। भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में होता है इसलिए जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भक्त लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर मंदिर की साफ-सफाई करते हैं। पूरा मंदिर सजाते हैं गुब्बारे लगाते हैं। भगवान कृष्ण जन्माष्टमी(Janmashtami 2022) के दिन मिठाई, मेवा, पकवान जाते हैं। इस दिन भगवान की पूजा में उनकी प्रिय वस्तुएं चढ़ाई जाती है। जिससे भगवान की अतिकृपा प्राप्त होती है और मनोकामना पूरी होती है। तो आइए आपको भगवान कृष्ण की सबसे ज्यादा प्रिय वस्तुओं के बारे में बताते हैं। पूजा करते समय इन वस्तुओं को जरूर शामिल करें।

भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुएं

फोटो- सोशल मीडिया

ऐसा बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री बहुत ज्यादा पसंद होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, बचपन में भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री चुराकर खाते हैं। इसलिए जन्माष्टमी में भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग जरूर से लगाएं।

बगीचों में सखियों संग झूमने वाले नटखट भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंखी भी बहुत अच्छी लगती है। अपने मुकुट में भगवान कृष्ण को मोर पंखी लगाना बहुत बहुत प्रिय है। साथ ही मोर पंखी को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भोग में धनिया की पंजीरी का प्रसाद जरूर बनाएं। धनिया की पंजीरी भगवान को बहुत प्रिय है।

भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी से बहुत लगाव है। इसलिए भगवान की बांसुरी को जरूर भगवान के पास रखें।

भगवान श्रीकृष्ण को बचपन से ही गायों से भी बहुत लगाव था। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा में गौमाता की मूर्ति मंदिर में जरूर रखें। साथ ही गाय को प्रसाद भी खिलाएं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story