×

Javeria-Sameer Love Story: शादी के लिए भारत आईं पकिस्तान की जावेरिया खानम, भारत सरकार ने दिया वीज़ा

Javeria-Sameer Love Story:सीमा हैदर और अंजू के बाद भारत-पाकिस्तान की एक और लव स्टोरी सामने आई है जहाँ कराची की रहने वाली जावेरिया खानम कोलकाता के समीर खान से शादी के लिए भारत आईं हैं। जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें वीज़ा भी दे दिया है।

Shweta Srivastava
Published on: 5 Dec 2023 6:01 PM IST
Javeria-Sameer Love Story
X

Javeria-Sameer Love Story (Image Credit-Social Media)

Javeria-Sameer Love Story: मंगलवार को पाकिस्तान की रहने वाली जावरिया खानम भारत पहुंचीं जहाँ उनका इंतज़ार भारत के रहने वाले उनके मंगेतर समीर खान बेसब्री से कर रहे थे। वो बाकायदा वीजा लेकर भारत आईं हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले पांच सालों से जानते हैं फिलहाल आज उनकी मुलाकात अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर हुई। वीज़ा पाने के लिए दोनों के ही परिवार वाले कई बार कोशिश कर चुके थे लेकिन ये संभव नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब वीज़ा मिलने के बाद दोनों ही परिवारों और दूल्हा दुल्हन के चेहरे पर भी मुस्कान आ गयी है। आइये जानते हैं क्या है पूरा किस्सा।

पकिस्तान की जावेरिया खानम और भारत के समीर खान की होगी शादी

पकिस्तान की रहने वाली जावेरिया खानम की शादी पांच साल पहले कोलकाता के रहने वाले समीर खान से तय हो गयी थी दोनों की सगाई भी हो चुकी है। वहीँ जावेरिया को भारत का वीज़ा नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कई बार इसके लिए आवेदन भी दिया लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही मिली। सरकार द्वारा इसे रद्द कर दिया गया। लेकिन पंजाब के कादियान के सामाजिक कार्यकर्ता मकबूल अहमद कादियान के प्रयासों से उन्हें वीजा मिल गया। ये वीज़ा उन्हें अभी 45 दिनों के लिए ही मिला है। फिलहाल जावेरिया अमृतसर से कोलकाता के लिए रवाना हो चुंकीं हैं।

जावेरिया खानम कराची, पाकिस्तान की रहने वाली हैं, वो जल्द ही अपने मंगेतर समीर खान से निकाह करने वालीं हैं और इसीलिए वो भारत आईं हैं। शादी के बाद उन्हें अपने मुल्क वापस जाना होगा क्योंकि अभी उन्हें दीर्घकालिक वीजा एक्सटेंशन नहीं मिला है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ये उन्हें शादी के बाद मिल जायेगा। आपको बता दें कि फिलहाल कोलकाता निवासी समीर खान और उनके पिता पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कादियां में अपने करीबियों के साथ रह रहे हैं।

फिलहाल जब कराची निवासी अजमत इस्माइल खान और उनकी बेटी जवारिया खानम अमृतसर में अटारी सीमा पर पहुंचे तो उनका स्वागत समीर खान और उनके पिता अहमद कमाल खान यूसुफजई ने बड़ी धूम से किया। फिलहाल सीमा हैदर और अंजू के बाद अब जावेरिया खानम भी अपने प्यार के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच की दूरियों को ख़त्म करके सुर्खियां बटोर रहीं हैं।



Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story