×

बहन से शोहदे कर रहे थे छेड़छाड़, बचाने गए सेना के जवान की हत्या

Rishi
Published on: 14 May 2016 9:48 PM GMT
बहन से शोहदे कर रहे थे छेड़छाड़, बचाने गए सेना के जवान की हत्या
X

मुंबईः सेना के एक जवान को शोहदों के हाथों जान गंवानी पड़ी है। जवान की चचेरी बहन से शोहदे छेड़छाड़ कर रहे थे। जवान ने बहन को बचाने की कोशिश की। इस पर शोहदों ने उसकी जान ले ली।

कहां हुई वारदात?

-ये वारदात महाराष्ट्र के धुले जिले के सय्यादनगर की है।

-सकरी तहसील में सेना के जवान विनोद पवार का परिवार रहता है।

-जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था।

-शनिवार को उसने देखा कि गांव के रास्ते में उसकी बहन से छेड़छाड़ हो रही है।

-करीब 10 बदमाश लड़की को छेड़ रहे थे।

विरोध करने पर चाकुओं से गोदा

-विनोद पवार ने बहन से छेड़छाड़ होते देखी तो दौड़ा।

-उसने बदमाशों से टक्कर ली और बहन को बचाया।

-इसी दौरान उस पर चाकुओं से हमला किया गया।

-चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए जाने से विनोद की मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस?

-पुलिस के अनुसार 10 में से 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

-बदमाशों का सरगना धन्येश्वर राठौड़ भी गिरफ्तार लोगों में है।

-फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story