×

Sharad Yadav Funeral: पैतृक गांव में हुआ शरद यादव का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अश्रुपूर्ण विदाई

Sharad Yadav Funeral : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में हुआ।

aman
Written By aman
Published on: 14 Jan 2023 3:42 PM GMT (Updated on: 14 Jan 2023 3:43 PM GMT)
Sharad Yadav Last Rites in Native Village
X

Sharad Yadav (Social Media)

Sharad Yadav Funeral: वरिष्ठ समाजवादी नेता और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का शनिवार (14 जनवरी) को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) के उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार शाम करीब 5 बजे उनके गांव अंखमऊ में हुआ। पुत्र शांतनु बुंदेला और पुत्री सुभाषिनी ने उन्हें मुखाग्नि दी। यादव का गुरुवार को 75 साल की उम्र में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Live Update: शरद यादव का नर्मदापुरम में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल से पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का पार्थिव उनके पैतृक गांव आंखमाऊं के लिए रवाना हुआ। भोपाल स्टेट हैंगर में सीएम शिववराज सिंह समेत, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंच गया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि, स्टेट हैंगर में कई नेता मौजूद है। भोपाल से सड़क मार्ग से पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि समाजवादी विचारों के पुरोधा श्रद्धेय स्व. शरद यादव का पार्थिव शरीर कुछ देर में भोपाल ओल्ड एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करूंगा। मैंने नर्मदापुरम कलेक्टर को निर्देशित किया है कि स्व.शरद जी का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। स्व. शरद यादव अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से सदैव जन -जन के हृदय में रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि!

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का पार्थिव शऱीर लेकर परिवार दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो गया है।11 बजे चार्टड विमान भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेगा। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें श्रद्धांजली देंगे

शऱद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में उनके पैतृक गांव आंखमऊ में किया जाएगा। दिल्ली से भोपाल आएगा जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का पार्थिव शरीर, स्टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान देंगे श्रद्धांजलि. यहां से बाय रोड आंखमऊ ले जाई जाएगी पार्थिव देह। गांव में प्रशासन और परिवार ने तैयारी कर ली है।

शरद यादव के निधन पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक-संवेदना जतायी। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। शरद यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास 5A वेस्टेंड, छतरपुर फार्म में रखा गया था। जहां केंद्रीय मंत्रियों सहित कई नामी शख्सियत पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शरद यादव के निधन के बाद उनकी बेटी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी।

13 वर्षों तक JDU के अध्यक्ष रहे शरद यादव

गौरतलब है कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव लगातार 13 वर्षों तक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। शरद यादव का निधन गुरुवार को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। उनकी देहांत की खबर उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के जरिये दी थी। उनकी बेटी और बेटे ने ट्वीट पर लिखा, 'पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे।'

किडनी की समस्या से पीड़ित थे शरद

शरद यादव की उम्र 75 वर्ष थी। उनके परिवार वालों ने बताया कि उन्हें किडनी की समस्या थी। लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे। शरद यादव डायलिसिस पर थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल ने बताया कि 'शरद यादव को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जांच के दौरान न तो उनकी नाड़ी चलती मिली और न ही खून का प्रवाह हो रहा था। गुरुवार देर रात 10 बजकर 19 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शरद यादव के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story