×

JEE Mains Answer Key 2023: जेईई मेन्स आंसर-की ऑउट, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Mains Answer Key 2023: जो उम्मीदवार पहले सत्र के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 2 Feb 2023 5:06 PM GMT
JEE Mains Answer Key 2023
X

JEE Mains Answer Key 2023 (Newstrack)

JEE Mains Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 2 फरवरी 2023 को फर्स्ट सेशन के लिए जेईई मेन्स आंसर-की 2023 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पहले सत्र के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी द्वारा लिखित परीक्षा 24 जनवरी, 25, 28, 29, 30, 31 और 1 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

JEE Mains Answer Key 2023 Direct link

JEE Mains Answer Key 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सत्र 1 लिंक के लिए जेईई मेन्स आंसर-की 2023 पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आंसर-की चेक करे और उसी पेज को डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आसंर-की के साथ जारी हुई रिस्पांस शीट

जेईई मेन 2023 की फाइनल आंसर-की पेपर 1 (बीई/बीटेक), पेपर 2ए (बीएर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए जारी की गई है। आंसर की के साथ एनटीए ने जेईई मेन 2023 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। आंसर-की के खिलाफ आपत्ति जताने वाले उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

इतने भाषाओं में आयोजित हुआ था एग्जाम

1 फरवरी को बीई, बीटेक (पेपर 1) परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू के अलावा, जेईई मेन 2023 13 अन्य भाषाओं आयोजित किया गया था। एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में बीई और बीटेक जैसे स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश पहले जेईई मेन 2023 पेपर (सीएफटीआई) के परिणामों द्वारा निर्धारित किया जाएगा। जबकि दूसरी परीक्षा देश के B Arch और B Planning प्रोग्राम में प्रवेश के लिए होती है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story