×

पंजाब में जीप पेड़ से टकराई, 10 श्रद्धालुओं की मौत

पंजाब में बृहस्पतिवार को एक जीप के पेड़ से टकराने के कारण उसमें सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं।

Aditya Mishra
Published on: 9 May 2019 4:40 PM GMT
पंजाब में जीप पेड़ से टकराई, 10 श्रद्धालुओं की मौत
X

होशियारपुर: पंजाब में बृहस्पतिवार को एक जीप के पेड़ से टकराने के कारण उसमें सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं।

ये सभी हिमाचल प्रदेश में एक मंदिर में दर्शन के बाद वाहन से अपने-अपने घर लौट रहे थे कि यहां धोबी घाट के पास यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ड्राइवर वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद जीप पेड़ से जा टकराई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी यहां दसूया उपमंडल के उस्मान शहीद गांव के रहने वाले हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख और क्षोभ प्रकट किया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये और घायलों के लिये 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। साथ ही होशियारपुर जिला प्रशासन को पीड़ितों को हरसंभव मदद और घायलों के मुफ्त इलाज का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें...पंजाब: आप विधायक नज़र सिंह मनशाहिया कांग्रेस में शामिल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story