×

jet airways flight: नशे में धुत पैसेंजर ने 2 एयरहोस्टेस के साथ की छेड़छाड़, आरोपी अरेस्ट

sujeetkumar
Published on: 27 Feb 2017 8:37 AM GMT
jet airways flight: नशे में धुत पैसेंजर ने 2 एयरहोस्टेस के साथ की छेड़छाड़, आरोपी अरेस्ट
X

नागपुर: मुंबई से नागपुर की फ्लाइट में एक पैसेंजर के 2 एयरहोस्टेस के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी आकाश गुप्ता मध्य प्रदेश का रहने वाला है, जो गोवा से छुट्टियां मनाकर लौट रहा था। उसे अरेस्ट कर लिया गया है। जांच में पता चला की वह हार्डवेयर कारोबारी, जिसके नशे में होने की बात सामने आई है।

क्या है मामला

मीडिया खबरों के मुताबिक मामला 25 फरवरी का है। पुलिस की माने तो मध्य प्रदेश के इतवारी गंज (बालाघाट) का रहने वाला आकाश गुप्ता जेट एयरवेज की मुंबई-नागपुर की फ्लाइट नंबर 9S24460 से नागपुर के लिए मुंबई से निकला। शाम करीबन 4 बजे फ्लाइट की सीट नंबर 284 पर बैठे आकाश ने एयरहोस्टेस से पानी मांगा।

जब वह पानी का गिलास लेकर आकाश के पास पहुंची। तो उसने पानी लेने के बहाने एयरहोस्टेस का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसके बाद एयरहोस्टेस ने चिल्लाकर अपनी सहयोगी को बुलाया। आरोपी ने उसके साथ भी छेड़खानी की कोशिश की। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे में था।

मजिस्ट्रियल कस्टडी में आरोपी

दोनों एयरहोस्टेस ने फ्लाइट के कैप्टन गोपाल सिंह और मोहन सिंह को छेड़खानी करने की बताई। गोपाल सिंह ने देर रात इस घटना की पूरी जानकारी नागपुर की सीआईएसएफ टीम को दी। इसके बाद सीआईएसएफ टीम ने सोनेगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जिसके बाद आरोपी को रविवार को अरेस्ट कर लिया गया। जिसके बाद उसे स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे मजिस्ट्रियल कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story