Jhansi News: गैंगस्टर एक्ट के तहत पीएसी जवान की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, जानिए पूरा मामला

Jhansi News: झाँसी में पीएसी आरक्षी के पद पर तैनात रहे संजय यादव की करोड़ो की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर ली गई है।

Sonali kesarwani
Published on: 10 Sep 2024 4:29 AM GMT
Jhansi News: गैंगस्टर एक्ट के तहत पीएसी जवान की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, जानिए पूरा मामला
X

pic: social media

Jhansi News: हमीरपुर के थाना कुरारा के ग्राम बचरौली व प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विकास नगर राजगढ़ में संजय यादव परिवार समेत रहता है। वह 33वीं वाहिनी पीएसी में आरक्षी के पद पर तैनात था। इसी दौरान संजय यादव ने जमीन का कारोबार शुरु कर दिया था। जमीन के कारोबार को लेकर कई लोगों से विवाद चल रहा था। इसी मामले में उसके खिलाफ प्रेमनगर थाना में विभिन्न दफाओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद उक्त सिपाही के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरु की। जांच के दौरान पाया गया कि संजय यादव ने अपराध करके अवैध रुप से संपत्ति अर्जित की है। इस आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

संजय यादव की करोड़ो की संपत्ति कुर्क

जिलाधिकारी के आदेश पर संजय यादव की संपत्तियों की जांच शुरू की गई थी। जिसमें पाया गया कि संजय यादव ने दो करोड़ 32 लाख दस हजार रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है। झांसी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में पीएसी के जवान की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह संपत्ति अपराध करके अर्जित की गई थी। इस संपत्ति की बाजार कीमत पांच करोड़ से अधिक बताई गई है। जिलाधिकारी ने संजय यादव की 14 (1)गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। टीम ने जब्त की गई संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है।

संजय यादव की पत्नी की संपत्ति पर भी कब्ज़ा

इस मामले की जांच कर रहे अधिकारीयों ने संजय यादव की पत्नी की भी संपत्ति पर कब्ज़ा कर लिया है। जिनके नाम कुल 60 लाख की संपत्ति बताई आज रही है। पुलिस के मुताबिक संजय यादव के नाम आवासीय प्लाट 0.0097 हेक्टेयर व सुधा यादव के नाम आवासीय प्लाट 0.0139 हेक्टेयर जब्त की गई है। संपत्ति जप्त करने वाली टीम में प्रेमनगर थाना निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर, उपनिरीक्षक लव कुमार, उपनिरीक्षक अनुपम यादव, दीपक तोमर, मुख्य आरक्षी अभिषेक शुक्ला, सुनील कुमार, लेखपाल, नायब तहसीलदार आदि लोग शामिल रहे है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story