TRENDING TAGS :
Jharkhand assembly election results 2024 : झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी, इंडिया गठबंधन को बहुमत!
Jharkhand assembly election results 2024 : कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान हुआ था। पहले चरण में कुल 66.65 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि, दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें 68.95 फीसदी वोट पड़े थे।
Jharkhand assembly election results 2024 : झारखण्ड में आज यानी 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। जहां एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है। आज आये झारखण्ड विधानसभा चुनाव के नतीजों में हेमंत सोरेन की अगुआई में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वहीं, भाजपा झारखण्ड में काफी निराश हुई है। झारखण्ड में सीटों की बात करें तो इण्डिया गठबंधन को अब तक 56 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी और उनके सहयोगी दलों को 24 सीटें मिली है। जबकि अन्य के खाते में 1 सीट गई है।
Live Updates
- 23 Nov 2024 9:58 AM IST
इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा: बन्ना गुप्ता
कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा, 'यह जीत या हार के बारे में नहीं है, बल्कि जनता की सेवा के बारे में है। मुझे विश्वास है कि यहां 'लोगों द्वारा, लोगों का और लोगों के लिए' शासन स्थापित होगा और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा... मैं (एग्जिट पोल)को भ्रामक और दुष्प्रचार मानता हूं।'
- 23 Nov 2024 9:55 AM IST
रुझानों में NDA ने फिर बनाई लीड
शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन फिर से सरकार बनाने के करीब है। वह 43 सीटों पर आगे चल रही हैं जबकि इंडिया गठबंधन 33 सीटों पर आगे है।