×

झारखंड विधानसभा चुनाव: इन क्षेत्रों में सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 12 दिसंबर गुरुवार को महगामा और राजमहल में रैलियों को संबोधित करेंगे।

Roshni Khan
Published on: 12 Dec 2019 3:35 AM GMT
झारखंड विधानसभा चुनाव: इन क्षेत्रों में सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
X

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 12 दिसंबर गुरुवार को महगामा और राजमहल में रैलियों को संबोधित करेंगे। गठबंधन धर्म के तहत राजमहल में झामुमो प्रत्याशी का प्रचार करने के बाद राहुल महगामा में कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। विधानसभा चुनावों को देखते हुए हर दल के स्टार प्रचारकों का फोकस अब संताल में होगा। 11 दिसंबर बुधवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड के रामसुंदर राम उच्च विद्यालय बलबड्डा खेल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय के पक्ष में चुनावी सभा की।

ये भी देखें:कमलनयन पाण्डेय, बृजलाल द्विवेदी स्मृति पत्रकारिता सम्मान से किए जाएंगे अलंकृत

राहुल ने 9 दिसंबर को दो-दो चुनावी सभा को संबोधित किया था। 12 दिसंबर को ही झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 17 सीटों पर मतदान होना है।

राहुल गांधी तीसरी बार आएंगे झारखंड

इससे पहले राहुल ने दो दिसंबर को सिमडेगा, जबकि नौ दिसंबर को बड़कागांव और बीआईटी मेसरा ग्राउंड रांची में चुनावी सभा की थी।

ये भी देखें:अभी-अभी पलटी बस: खींच कर निकाले गए लोग,16 मतदान कर्मी घायल, EVM भी टूटीं

पांचवे चरण के तहत 20 दिसंबर को 17 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पांचवें व अंतिम चरण में 17 सीटों पर 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुण्डी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा शामिल है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story