×

धमाके से कांपा जमशेदपुर: ब्लास्ट से डरे-सहमे लोग, मौके पर मची अफरातफरी

झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील कंपनी परिसर में दोपहर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। टाटा स्टील का जमशेदपुर प्लांट घनी आबादी से पूरी तरह से घिरा हुआ है। 

Shreya
Published on: 18 Jan 2021 11:48 AM GMT
धमाके से कांपा जमशेदपुर: ब्लास्ट से डरे-सहमे लोग, मौके पर मची अफरातफरी
X
धमाके से कांपा जमशेदपुर: ब्लास्ट से डरे-सहमे लोग, मौके पर मची अफरातफरी

जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील कंपनी परिसर में दोपहर एक बजे ज़ोरदार धमाका हुआ है। कंपनी परिसर में हुआ ये धमाका इतना तेज़ था कि आसपास दूर तक इसकी आवाज़ सुनाई पड़ी। आवाज़ के साथ तेज़ धुएं का गुबार भी उठा। धमाका सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग भागने लगे। स्थानीय लोगों के लिए प्लांट के अंदर से आवाज़ आना आम बात है। हालांकि, सोमवार दोपहर की आवाज़ काफी तेज़ थी।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों की मानें तो कंपनी परिसर के साकची छोर की तरफ तारापुर डंपिंग यार्ड है। यहां हॉट मेटल को ठंडा करने के लिए एक बड़ी टंकी है। इस टंकी में ही मेटल को ठंडा किया जाता है। टंकी में पानी होने से काफी प्रेशर रिलीज होता है और ये प्रेशर ज़ोरदार आवाज़ के साथ ऊपर उठता है। आवाज़ के साथ इसमें काफी मात्रा में धुआं भी निकलता है। हालांकि, सोमवार को हुआ धमाका बिल्कुल अलग था।

यह भी पढ़ें: भारत में चीन की घुसपैठ, यहां बना डाला ये गांव, तेजी से बढ़ता जा रहा आगे

हॉट मेटल को टंकी में डालने के दौरान हुई घटना!

कंपनी सूत्रों की मानें तो हॉट मेटल को टंकी में डालने के दौरान कोई घटना हुई है। जिसके कारण यह धमाका हुआ है। फिलहाल, कारणों को लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस पूरे मामले में टाटा स्टील प्रबंधन ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है। कंपनी का कहना है कि, वे पहले इस मामले को देखेंगे उसके बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: झारखंड: उर्दू स्कूलों में जुमा की छुट्टी पर विवाद, शुक्रवार की जगह किया रविवार

घनी आबादी से पूरी तरह से घिरा हुआ है जमशेदपुर प्लांट

आपको बता दें टाटा स्टील का जमशेदपुर प्लांट घनी आबादी से पूरी तरह से घिरा हुआ है। कंपनी के चारों ओर आबादी है जहां लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस तरह की घटना से स्थानीय निवासी भी डरे हुए हैं। अगर कोई अनहोनी होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है।

रिपोर्ट- शाहनवाज

यह भी पढ़ें: 11 बहुओं ने बनवाया सास का मंदिर, सोने के गहनों से किया श्रृंगार, रोज करती हैं पूजा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story