झारखंड: कांग्रेस और झामुमो में गठजोड़, जानिए किसको होगा फायदा

झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर यूपीए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गयी है। महागठबंधन में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ज्यादा सीटों पर और विधानसभा चुनाव में झामुमो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी विधानसभा चुनाव झामुमो के नेतृत्व में लड़ने को लेकर भी कांग्रेस तैयार है।

Dharmendra kumar
Published on: 8 Feb 2019 10:41 AM GMT
झारखंड: कांग्रेस और झामुमो में गठजोड़, जानिए किसको होगा फायदा
X

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर यूपीए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गयी है। महागठबंधन में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ज्यादा सीटों पर और विधानसभा चुनाव में झामुमो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी विधानसभा चुनाव झामुमो के नेतृत्व में लड़ने को लेकर भी कांग्रेस तैयार है।

यह भी पढ़ें.....यह कश्मीर नही, बहराइच है जनाब, देखें शानदार बर्फबारी

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति की जानकारी सबसे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने ट्वीट के माध्यम से दी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अधिक सीटों पर लड़ेगी तो विधानसभा चुनाव झामुमो के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जिसके नेता हेमंत सोरेन होंगे।

यह भी पढ़ें.....मोदी सरकार का बजट: चुनावी बयार में लोक लुभावन वायदे

गुरुवार देर शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए इस पर अपनी मुहर भी लगा दी। कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और राजद के बीच सीटों का बंटवारा लगभग हो चुका है। कांग्रेस को सात, झामुमो को चार, झाविमो को दो और राजद के खाते में एक सीट आई है।

यह भी पढ़ें.....नसबंदी के बाद बच्चा होने पर CMO बोले- इसमें आश्चर्य जैसी कोई बात नहीं, दिला देंगे मुआवजा

गुरुवार देर शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए इस पर अपनी मुहर भी लगा दी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story